News Nation Bharat
झारखंडराज्य

गिरिडीह : भाकपा माले द्वारा ग्रामसभा का किया गया आयोजन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

भाकपा माले द्वारा गावां प्रखंड के महुअरी, सिरी, महेशपुर व पत्थरडीहा में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। ग्राम सभा में आगामी 9 सितंबर को धनबाद में होने वाले रैली की सफलता पर चर्चा की गई। राजकुमार यादव ने कहा कि गावां प्रखंड से हजारों लोग उक्त रैली में भाग लेने जाएंगे। प्रखंड के कई गांव काफी पिछड़े है और सुधि लेने वाला कोई नही है। सुदूर गांव में उच्च शिक्षा की व्यवस्था नही होने से बच्चियां उच्च शिक्षा से वंचित हो जा रही है। आगामी चुनाव में यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र की तमाम समस्याओं का हल किया जाएगा। राज्य की हेमंत सरकार उल्लेखनीय कार्य कर रही है। क्षेत्र के विधायक और सांसद को क्षेत्र की समस्या से कोई लेना देना नही है। ग्राम सभा के दौरान रणधीर राजवंशी, पप्पू राजवंशी, उमेश यादव, दिनेश यादव, कृष्ना यादव, सोनू कुमार, विक्रम राजवंशी, सुनीता देवी, डोकल राजवंशी, सोमर महतो समेत कई लोग माले में शामिल होने की घोषणा की।

Related posts

SST टीम एवं पुलिस पर हमला करने वाले शराब माफियाओ पर बड़ी कार्यवाई

Manisha Kumari

सीपीएम फुसरो नगर परिषद शाखा के सचिव बने पंकज कुमार महतो

News Desk

मधुमक्खियों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, हुई मौत

Manisha Kumari

Leave a Comment