अब कन्या न्याय के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से लगा रही है गुहार
झारखंड में प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त : रवींद्र पांडे
झारखंड में महिलाओं पर अत्याचार लगातार जारी है और प्रशासनिक अधिकारी मूक दर्शक बना हुआ है। बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह गांव की निकिता कुमारी के पिता से दान स्वरूप दहेज के रूप में 2.75 लाख नकद लेकर सगाई/ रिंग सेरोमानी में कुल मिलाकर 5.8 लाख खर्च कराने के बाद और एक लाख और बाइक की मांग की गई, जिसे पूरा नहीं कर पाने पर वर पक्ष के विवाह करने से मुकर जाने का एक और मामला सामने आया। निकिता कुमारी प्रशासनिक अधिकारियों के पास दौड़ते-दौड़ते थक चुकी उसके बाद उसके पिता बादल मंडल शनिवार को न्याय की उम्मीद लेकर गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे से फुसरो स्थित उनके आवास पहुंचकर अपनी बेटी का दुखड़ा सुनाया। बादल मंडल ने महिला थाना में केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की बात बताई। निकिता के पिता बादल मंडल ने बताया कि उसकी बेटी की शादी संदीप कुमार पिता आनंद मंगल उर्फ नेमचू मंडल अस्थाई पता पेटरवार प्रखंड के ग्राम चलकारी व वर्तमान पता उरीमारी चेक पोस्ट कॉलोनी सायल जिला हजारीबाग के साथ तय हुई। विवाह में दान दहेज स्वरूप 2.7 5 लाख नकद दी गई। इसके बाद 3 /11 /2022 को दोनों पक्षों के माता-पिता तथा गणमान्य रिश्तेदारों की उपस्थिति में अग्रवाल मैरिज हॉल नियर जरीडीह थाना जिला बोकारो में सगाई संपन्न हुई थी। सगाई में उनके द्वारा व आनंद मंगल को 25000 की सोने की अंगूठी 3500 की टाइटन सोनाटा कलाई घड़ी लगभग 5 000 का सूट लड़का पक्ष वालों को 50000 के कपड़े यानी कुल 1.50 लाख खर्च हुए। 2.75 लाख मिलाकर 5.8 लाख रुपए खर्च हुए। इसके बाद वह आनंद पक्ष स लकी विलास देवी तथा लड़के के पिता संदीप कुमार मंडल उनकी बहन अनीता देवी बारी-बारी से बादल मंडल को फोन के माध्यम से और एक लाख रुपए और केटीएम बाइक की मांग करने लगे। यह मांग कन्या निकिता के पिता द्वारा पूरा करने में असमर्थ होने पर कन्या के चरित्र पर उंगली उठाते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। जबकि 2/5/2023 को विवाह की तिथि तय हुई थी। इसके बाद निकिता कुमारी ने 11/ 4 /2023 को महिला थाना बेरमो प्रभारी को अपनी प्रताड़ना की लिखित शिकायत की इसके बाद बेरमो महिला थाना में कांड संख्या 8/ 2023, धारा 406/ 402/ 509/ 34 भादवि एवं दहेज प्रताड़ना एक्ट 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया परंतु आज तक आरोपियों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने डीएसपी, एसपी, उपायुक्त यहां तक कि मुख्यमंत्री सचिवालय रांची को भी पत्राचार किया गया परंतु अब तक निकिता के होने वाले पति आनंद मंडल सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही कोई न्याय मिली। इस संबंध में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मुख्यमंत्री सिर्फ लोक लुभावन चुनावी घोषणा कर रहे है, उन्हें इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव देकर कार्रवाई करानी चाहिए परंतु उन्होंने नहीं किया। इसे मुख्यमंत्री को संज्ञान में लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई करा कर न्याय दिलानी चाहिए। मैं भी अपने स्तर से प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखूंगा।