News Nation Bharat
चुनाव 2025झारखंडराजनीतिराज्य

विधानसभा चुनाव 2024 : एनडीए में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी, 9 सीटों पर फांसा पेच

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है। 9 सीटों पर अब भी जिच कायम है। इनमें जमशेदपुर पूर्वी, जुगसलाई, तमाड़, लोहरदगा, इंचागढ़, टुंडी, मांडू, चंदनकियारी और छतरपुर है। ये सीटें हॉट स्पॉट बनी हुई हैं। उधर, प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। इसे मान लिया जाए तो फिर बची 11 सीटें ही एनडीए के चार साझेदारों के बीच बंटेंगे। आजसू और जदयू के बाद लोजपा और राकांपा को सीटें देना भाजपा के लिए चुनौती बनी हुई है। वहीं अनौपचारिक बैठक में भाजपा के बड़े नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व सम्मानजनक ढंग से सीट शेयरिंग पर हल निकाल लिया जाएगा। गुरुवार को रांची पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी नेताओं से बात की। बाद में उन्होंने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ कई सांगठनिक विषयों पर चर्चा की।

सीट शेयरिंग मामले में प्रदेश भाजपा सीधे शामिल नहीं

प्रदेश भाजपा नेतृत्व सीट शेयरिंग के मामले में सीधे शामिल नहीं है। हालांकि, प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा और प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी की समय-समय पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो से बातें हो रही हैं। जदयू अध्यक्ष संजय झा और लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी एनडीए के तहत चुनाव लड़ने की बात करते हुए कहा था कि इस बारे में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा होगी।

2014 में था गठबंधन, 2019 में अलग-अलग लड़े थे सभी

वर्ष 2014 में भाजपा, आजसू और लोजपा का गठबंधन था, लेकिन 2019 में बात नहीं बनने पर सभी पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ी थीं। 2014 में जुगसलाई सोट आजसू ने जीती थी, पर 2019 में भाजपा ने यहां आजसू से अधिक वोट पाए। अब भाजपा इस पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है, जो आजसू को स्वीकार नहीं है। इसी प्रकार 2019 में ईचागढ़ में आजसू ने भाजपा से करीब 300 अधिक वोट लाए थे। अब आजसू यहां अपना उम्मीदवार उतारना चाहता है। इस बीच भाजपा में मलखान सिंह शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव में 30 हजार से अधिक वोट लाए थे। भाजपा यह सीट छोड़ने के मूड में नहीं। तमाड़ से जदयू लड़ना चाहता है, पर भाजपा और आजसू के स्थानीय नेताओं को यह स्वीकार नहीं। जमशेदपुर पूर्वी भाजपा की परंपरागत सीट रही है। अभी यहां से सरयू राय निर्दलीय विधायक हैं, जो जदयू में शामिल हो चुके हैं। जदयू इसे अपनी सीट बता रहा है। इसी प्रकार लोहरदगा में भाजपा और आजसू टुंडी में भाजपा और आजसू, मांडू में आजसू और जदयू, चंदनकियारी में भाजपा और आजसू, छतरपुर में भाजपा और जदयू में जिच है। लोजपा ने लातेहार, धनबाद और छतरपुर सीट मांगी है।

Related posts

सीओ सिटी व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में अस्थाई पटाखा दुकानदारों के लाइसेंस की कराई गई लॉटरी

Manisha Kumari

स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मुक्त हुए गांव से 100 दिवसीय संघन टीवी खोज अभियान के तहत की गई शुरुआत

Manisha Kumari

डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की जयंती पर समारोह एवं गोष्ठी का आयेजन हुआ संपन्न

Manisha Kumari

Leave a Comment