News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

रायबरेली : भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया। सभी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान बच्चों को उपहार दिया गया, जिसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल गए। शहर के रतापुर स्थित शुभाशीष विधालय में प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। नगर मंडल पूर्वी के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, सदर विधानसभा संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, नगर मंडल पूर्वी के प्रभारी सत्येंद्र सिंह, नगर मंडल महामंत्री अजय सिंह सोनू, शशिकांत शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, अनुराग वर्मा, सभासद रामखेलावन बारी और शक्ति केंद्र संयोजक विजय श्रीवास्तव ने दिव्यांग बच्चों को उपहार बांटे। संस्थान अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ क्षमा श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृढ़ इच्छाशक्ति से विश्व में भारत दिनोंदिन मजबूत हो रहा है। सदर विधानसभा संयोजक ने कहा कि राष्ट्रहित को उन्होंने सदैव प्राथमिकता पर रखा। यही वजह है कि तीसरी बार देश की जनता ने विश्वास जताया है। इस मौके पर वैभव श्रीवास्तव, ऐश्वर्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related posts

पंचशील कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न

Manisha Kumari

फुसरो : श्री हनुमंत सह शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर निकाली गयी क्लश यात्रा

Manisha Kumari

नवरात्र से पहले सभी तैयारियां पूरा कर लिया जायेगा : रंजय सिन्हा

News Desk

Leave a Comment