News Nation Bharat
झारखंडराज्य

मवि ढोरी खास के विद्यालय प्रबंधन समिति का किया गया पुनर्गठन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

फुसरो नप क्षेत्र के मध्य विद्यालय ढोरी खास के विद्यालय प्रबंधन समिति का शुक्रवार को पूर्व वार्ड पार्षद प्रभात कुमार सिंह के अध्यक्षता में माता-पिता अभिभावक व पर्यवेक्षक आदित्य नारायण की उपस्थिति में आमसभा कर पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मंजू देवी व संयोजिका पूनम देवी को चयनित किया गया। अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय, बच्चों व अभिभावकों के हितों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का संचालन करवाया जायेगा। सरकार द्वारा बच्चों को मिलने वाली सुविधा को ससमय उपलब्ध करवाया जायेगा। ताकि बच्चे सुविधा के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहे। बच्चों को हर मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए पदाधिकारियों के समक्ष बातों को रखा जायेगा। बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास कैसे हो इसका भी पूरी तरह से ख्याल रखा जायेगा। मौके पर निर्मल कुमार राय, एनी एनिका कुमार, पूनम देवी, मंजू देवी, पूजा देवी, दिनेश्वरी देवी, सबिता देवी, चम्पा देवी, प्रकाश कुमार, जितेंद्र सिंह, दिलीप मुर्मू, रेखा देवी, चमेली देवी, प्रमोद कुमार, अमित कुमार झा, चिंतामनी रजवार, खुशबू देवी, सरोज बारला आदि मौजूद थे।

Related posts

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती विशाल महतो ने अपने आवसीय कार्यालय में मनाया

Manisha Kumari

जब किसी बात से लोगो की आस्था और विश्वास जुड़ जाता है तो धरे के धरे रह जाते है सारे तर्क वितर्क

Manisha Kumari

विकास की दौड़ में पलामू के पिछड़ेपन का जिम्मेवार कौन : केएन त्रिपाठी

News Desk

Leave a Comment