News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

रायबरेली : दरीबा कटघर मार्ग की जांच करने की मांग : विजय यादव

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को लांघते हुए सरकारी कर्मचारी एवं ठेकेदारों ने खूब लूट मारी की। तभी तो कुछ महीने पूर्व बनी दरीबा कठघर मार्ग गड्ढा युक्त हो गई। ठेकेदारों एवं विभागीय कर्मचारियों ने सरकारी धन का ऐसा बंदर बांट किया कि सड़क बनाने में मानकों को तार तार कर दिया है। सड़क बनने के कुछ महीने बाद ही जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क निर्माण में हुई धांधली की जांच करने को लेकर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर विजय यादव ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण को पत्र लिखकर कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पत्र के माध्यम से रायबरेली जनपद के दरीबा कटघर 14 किलोमीटर लंबी मार्ग का निर्माण महज दो माह पूर्व किया गया था। इस नई सड़क की स्थिति आज ऐसी हो गई है कि लोगों का इस पर चलना जान जोखिम में डालने के बराबर है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ो गांव के लोगों का आवागमन होता है, इसी सड़क से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का आना-जाना रहता है। लगभग 2 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बनी सड़क जगह-जगह धसकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क के निर्माण में सरकार की मंशा एवं मानकों की अनदेखी करते हुए सड़क का निर्माण कर दिया गया और विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों द्वारा सरकारी धन का जमकर बंदर बांट किया गया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ विजय यादव ने जांच कर कर दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Related posts

कांग्रेस की महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सुहागवती सरेयाम एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना सहित 400 से अधिक छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियां ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Manisha Kumari

कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे तीर्थ यात्रियों को किया रवाना

Manisha Kumari

तेनुघाट जेल में जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

News Desk

Leave a Comment