विकास की गति को रफ्तार देने का काम करूंगा : राकेश सिंह
रिपोर्ट : अविनाश कुमार
बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने नगर परिषद फुसरो के विकास कार्यों को गति देने हेतु नप के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। साथ ही विधायक श्री सिंह ने राकेश कुमार सिंह से फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी देते हुए पूर्ण रूप से सहयोग करने की बात कही है। अब राकेश सिंह नगर परिषद कार्यालय के कार्यों का जायजा लेंगे और विकास कार्यों को गति देने का काम करेंगे। इस उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राकेश कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ देकर मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह ने विधायक अनूप सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम लोगों का कार्यकाल खत्म हुए डेढ़ साल हो गया है। नगर परिषद के विकास की गति थम गया है। इसी को देखते हुए विधायक जी ने मुझे यह दायित्व सौंपा है। कहा कि हम लोगों का 5 साल का कार्यकाल जिस रफ्तार से चल रहा था, वह कार्य और गति से कैसे आगे बढ़े इसके लिए मैं कल ही नगर परिषद कार्यालय जाकर अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा। नगर परिषद का कार्य और गति से कैसे बढ़े, आम जनों की समस्या नगर परिषद कार्यालय में सम्मान पूर्वक बैठा कर कैसे कराया जाए उस पर पहल करूंगा। साथ ही सरकार की कई योजनाएं जैसे झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में कई लोग अभी लाभ ले पाने से वंचित है, उसको लाभ दिलाने का काम करूंगा। कहा कि विकास की गति को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस कार्य के लिए कल से मैं दायित्व उठाऊंगा। मौके पर नगर परिषद पुरुषों के निवर्तमान उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, अरुण सिंह दिलीप सिंह, जगतानंद सिंह उर्फ टुलू सिंह, पम्मी सिंह, सरदार लकी सिंह, शशि सिंह, अनिल रवानी, बल्डेन तिवारी आदि उपस्थित थे।