News Nation Bharat
झारखंडराजनीतिराज्य

चंपाई सोरेन जी के तबीयत का फ़ोन कर प्रधानमंत्री मोदी ने जाना हाल, बहुत जल्द होगे हॉस्पीटल से डिस्चार्ज

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम चंपई सोरेन का फोन कर जाना तबियत का हाल साथ ही आगे बताते चलें कि चंपई सोरेन को बहुत जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है कुछ दिन पूर्व अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद चंपाई को जमशेदपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चंपाई सोरेन ने अस्पताल के ही बेड से साहिबगंज में जनता को संबोधित किया था। अब से कुछ देर पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता को बहुत जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। चंपई सोरेन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती थे बताते चलें कि ब्लड शुगर की से जुड़ी समस्याओं के कारण शनिवार की रात को जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था चंपई सोरेन के एक सहयोगी ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी ने सुबह चंपई सोरेन को फोन किया है और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है शुगर लेवल में गिरावट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था चंपई ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा था कि वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। अब चंपई ने जानकारी दी है कि ईश्वर तथा पुरखों की कृपा, डॉक्टरों के अथक प्रयास और आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से मुझे अस्पताल से बहुत जल्द छुट्टी मिल सकती है। आपको बता दें कि अगस्त महीने में चंपई सोरेन अनादर और अपमान का आरोप लगाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को दो फरवरी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, हेमंत के जमानत पर जेल से वापस आते ही चंपई को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Related posts

दलित युवती से निजी अस्पताल में गैंगरेप और हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

PRIYA SINGH

ईद उल फितर, सरहुल, रामनवमी पर्व के मद्देनजर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

Manisha Kumari

नियोजन की मांग को लेकर ओएनजीसी सीसीएस खुदगडडा प्लांट के  रैयतो ने दिया प्लांट गेट के समक्ष दिया धरना का दूसरा दिन

Manisha Kumari

Leave a Comment