News Nation Bharat
झारखंडराज्य

गिरिडीह : बज़्रपात से दो बच्चें की मौत, परिजनों में मातम

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : शक्तिशारण प्रसाद

जिले के गावां थाना क्षेत्र के धरवे नावाडीह में आकाशिय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चे की मौत हो गई, घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि नावाडीह निवासी सोनू कुमार (10) वर्ष पिता रामप्रसाद यादव एवं बिराज कुमार (8) वर्ष पिता अखलेश यादव दोनो घर से कुछ दूरी पर खेल रहे थे। इसी बीच तेज हवा के झोंको के साथ बारिश होने लगी। दोनो बच्चे बारिस से बचने के लिए दौड़कर पास में पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गए। इसी बीच अचानक तेज आवाज से साथ वृक्ष पर वज्रपात हो गया, जिससे दोनो अचेत होकर वहीं गिर गए। आनन फानन में परिजनों ने दोनो को सीएचसी गावां लाया। जहां डॉ महेश्वरम ने जांचोपरांत दोनो को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, नागेश्वर यादव, कॉंग्रेस यादव, समेत काफी संख्या में लोग सीएचसी पहुँचे व दोनो परिवारों को ढांढस बंधवाया। राजकुमार यादव ने दोनो बच्चों के पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह ले जाने के लिए 5 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया। घटना के बाद दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related posts

बेरमो की खुशहाली के लिए भाजपा नेता ने सपरिवार किया रूद्राभिषेक

News Desk

जर्जर व बदहाल मुख्य मार्ग की वर्षों से नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों में रोष

Manisha Kumari

रामनगर में शारदीय नवरात्र मां (नवदुर्गा) का आह्वान कर कलश स्थापना हुआ

News Desk

Leave a Comment