राज्य सरकार ने ग्राम सभा को कमजोर कर दिया, समग्र विकास के लिए ग्राम सभा की मजबूती अनिवार्य : सुदेश महतो
रिपोर्ट : मोहन कुमार
राँची(खिजरी) : चुनाव के वक़्त राज्य सरकार लोकलुभावन वादों की बड़ी पोटली लेकर आई थी। आज पांच साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। इन्होंने स्थानीय, नियोजन और विस्थापन नीति बनाने के वादे को भी भुला दिया है। जनता को न नीति मिली न नियोजन। सरकार ने जनता को ठगा है। उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रांची के अनगड़ा रिंग रोड स्थित तुरुप (रूदिया) में आयोजित खिजरी विधानसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने जेएमएम और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस-जेएमएम की सोच जनता के विकास से इतर अपने परिवार के विकास तक सीमित है। इन्होंने सिर्फ निजी विकास को महत्व दिया है। जिसका नुकसान जनता को उठाना पड़ रहा है। खिजरी की जनता ने कांग्रेस को अपना मत दिया और इन्होंने खिजरी के विकास पर पूर्ण विराम लगा दिया है। पूरे राज्य समेत खिजरी की जनता भी बदलाव चाहती है। बदलाव का नेतृत्व करने के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता। गांव समाज के समग्र विकास के लिए ग्राम सभा और पंचायत की मजबूती अनिवार्य। सरकार ने ग्राम सभा को कमजोर कर दिया है जिस वजह से अबुआ आवास योजना आज बबुआ आवास बन कर रहा गया है। गरीबों को आवास नहीं मिला पैसों वालों को आवास दे रही है सरकार। इस अवसर पर मुख्य प्रवता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव सह खिजरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव, केंद्रीय प्रवता सुधीर यादव, जिला अध्यक्ष संजय महतो, जिला अध्यक्ष वीणा कुमारी, केंद्रीय सचिव जितेन्द्र सिंह, केंद्रीय सचिव सरिता देवी, फूलकुमारी देवी, प्रकाश चौधरी, बीरेंद्र भोगता, जालनाथ चौधरी, राजू नायक, बैजनाथ महतो, अध्यक्ष जगरनाथ महतो, रोशन मुंडा, कुदरत सेख, रतन लाल होंडा, दिगम्बर महतो, किरण देवी, रूपा उरांव, बिनोद बड़ाईक, अजीत महतो, उमेश महतो, अनिता गाड़ी, संध्या बाण्डो, लक्ष्मीनारायण महतो, आनंद महतो, चमरा बिन्हा, निर्मला देवी, बीरबल बैठा, गोवर्धन महतो, महेन्द्र स्वासंसी योगेंद्र महतो, जगदीश महतो आदि हजारों ग्राम प्रभारी के अलावे बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।