News Nation Bharat
झारखंडराज्य

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 9 से 13 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 9 से 13 तक होने वाली बारिश के कारण दुर्गापूजा की रौनक और श्रद्धालुओं के दर्शन दौरान झारखंड सहित देश के कई भागों में बारिश अपना रंग दिखा सकती है। स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्यदीप सहित आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बंगाल की दक्षिण पश्चिम तट से तमिलनाडु दक्षिण केरल तक एक टफ रेखा औसत सामान तल से 1- 15 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से 9 अक्टूबर के आसपास लक्ष्यदीप और इससे सटे दक्षिण पूर्व – मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना जताई जाएगी है। यह 13 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। यह झारखंड में भी प्रभावी रहेगा चक्रवर्ती परिसंचरण के उत्तर – पश्चिम दिशा में आने वाले बारिश का अनुमान है। इस कारण कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। जहां तक झारखंड की बात करें तो मंगलवार देर शाम रांची समय झारखंड के कई इलाकों में बारिश हुई थी। आज बुधवार को भी रांची समेत पूरे झारखंड में देर शाम जोरदार बारिश हुई। दुर्गापूजा के मौके पर बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी हुई, साथ ही तेज बारिश और हवा के कारण कई पंडालो में पानी भी चला गया है। लेकीन श्रद्धालुओ मातारानी के दर्शन करने के लिए लोगों का भीड में कमी नहीं हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

Related posts

फुसरो नगर परिषद के महारानी देवी मंदिर प्रांगण में नौ कन्याओं एवं भैरों बाबा की पूजा

News Desk

बोेकारो थर्मल : डीवीसी बोकारो ताप विद्युत केन्द्र में हिंदी पखवाड़ा समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

News Desk

बेरमो पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

Manisha Kumari

Leave a Comment