News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 12 अक्टूबर 2024 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। सोच समझ से आपके सभी काम आसानी से हल होंगे और आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, इसलिए आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बाद में बढ़ने लगेंगी। आप कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपका मन कामकाज में थोड़ा कम लगेगा। किसी बात को लेकर आपकी लोगों से खटपट होने की संभावना है। आप किसी वाद-विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरे एक्टिव रहेंगे, उन्हें किसी की सलाह पर चलने से बचना होगा। आप धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी साख और संबंधों में वृद्धि होगी। आपको काम को लेकर अधिक थकान रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपके मनचाहे खर्च भी आपको परेशान कर सकते हैं, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, क्योंकि वह आज बढ़ सकते हैं। आपकी किसी गलती के लिए कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज -मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आपकी कोई मन की इच्छा अटकी हुई थी, तो वह आज बाहर आ सकती है। आपको अपने सहयोगियों से कोई भी बात सोच समझकर बोलनी होंगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने शौक की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। कोई लेनदेन यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह आज हो सकता है।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे। परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके किसी सहयोगी से काम को लेकर खटपट होने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपके विरोधी सतर्क रहेंगे, लेकिन उन्हें आप आसानी से मात दे सकेंगे।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। सोच समझ से आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में लोग हैरान रहेंगे। आपको प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने पिताजी से कोई बात थोड़ा सोच समझकर कहना होगा। विद्यार्थियों में कुछ नया करने की रुचि जाग सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन या उलझन चल रही थी, तो उससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपकी संतान भी आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकती है और कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने कामों को लेकर ज्यादा समस्या नहीं आएगी। आप कुछ समय रिलैक्स करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको अच्छा फील होगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपकी तारीफ कर सकते हैं, जिससे आपके बीच प्रेम और बढ़ेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर यदि अनबन चल रही है, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में आप थोड़ा सोच समझ कर ही आगे बढ़ें, क्योंकि आप किसी की दी गई सलाह पर चलेंगे, तो बाद में आपको पछतावा होगा। कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान कर सकता है, जिसके लिए आपको अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी अच्छे लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आपके मन में किसी नए काम को लेकर हलचल रहने वाली है। घर में आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त नजर आएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी न लगे, नहीं तो रिश्ते में दरार आने की संभावना है। संतान की तरक्की करते देख आपको खुशी होगी, उनकी नौकरी से संबंधित समस्या भी समाप्त होगी।

Related posts

Rashifal 11 February 2024 : आज परिघ योग में 3 राशियों के लिए शुभ संकेत, सूर्यनारायण का मिलेगा इनके जीवन में नई प्रकाश

Manisha Kumari

Aaj Ka Panchang 05 नवंबर 2024 : आज का पंचांग से जानें 05 नवंबर 2024 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

Manisha Kumari

Aaj Ka Panchang 21 अगस्त 2024 : आज का पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

News Desk

Leave a Comment