News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बेंगाबाद बाजार के अलावे अन्य जगहों पर मां दुर्गा प्रतिमा को नम आंखों से दी गई विदाई, महिलाओं ने खेला सिंदूर

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : दीपक पाठक

नौ दिनों की दुर्गा पूजा उत्सव समाप्ति के बाद सोमवार को नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गई। पिछले नौ दिनों से नवरात्र में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जा रही थी। सोमवार को मां दुर्गा को विदाई देकर उनका विसर्जन कर दिया गया। बेंगाबाद बाजार स्थित दुर्गा मंडा में महिलाओं ने सिंदूर खेला और मां दुर्गा को विदाई दी। लोगों ने कहा कि मां का इंतजार साल भर रहता है, मां को विदाई देते समय थोड़ा दुख होता है लेकिन खुशी इस बात की है कि मां अगले साल फिर आएंगी, वह मां का बेसब्री से इंतजार करेंगी। वहीं कहा कि अपने परिवार के साथ ही पूरे बेंगाबाद क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की है। वहीं बताया गया कि पूरे नौ दिनों तक पूरे उत्साह और उमंग के साथ मां की पूजा की गई। इस दौरान आने वाले लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है। सोमवार को विसर्जन के दौरान वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया। मां दुर्गा की जय-जयकार से माहौल हर तरफ गुंजयमान हो रहा है।

ढाक – ढोल की आवाज चारों ओर सुनाई दे रही है। वैसे तो सभी लोगों में काफी उमंग है पर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। मंदिरों और पूजा पंडालों में सिंदूर खेल कर उन्होंने एक दूसरे को बधाई दी। सुहागिन महिलाएं एक दूसरे के चेहरे पर सिंदूर लगाकर गले मिली। महिलाओं ने मां दुर्गा से अपने पति की लंबी उम्र की कामना की और समस्त समाज के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Related posts

रांची : फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी मैट्रिक परीक्ष में पास हुए जरूरतमंद मेधावी मुस्लिम छात्रों के एडमिशन का खर्च उठायेगा

PRIYA SINGH

नुनैरा ग्राम के पूर्व प्रधान खिलाफ भ्रष्टाचार की पोल खोलने पर मिली जान से मारने की धमकी, युवक ने डीएम से की शिकायत

News Desk

मानसिक शांति के लिए योग आवश्यक : अरविंद श्रीवास्तव

PRIYA SINGH

Leave a Comment