News Nation Bharat
झारखंडराज्य

गठबन्धन धर्म का पालन नहीं किया जाता है चुनाव जीतने के बाद, कल्पना मुर्मू सोरेन ने नहीं दी राजद को तरजीह : मिथिलेश्वर साव

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश्वर साव ने गुरुवार को बेंगाबाद में एक प्रेस वार्ता की उन्होंने कहा कि उपचुनाव में महा गठबंधन धर्म का संपूर्ण रूप से कार्यकर्ता ने तन मन धन लगाकर लोगों ने कार्य किया। इसके बदले में झारखंड मूर्ति मोर्चा के विधायिका कल्पना मुर्मू सोरेन ने एक भी राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं को पूछने तक नहीं गया। इससे साफ जाहिर होता है यह महागठबंधन के धर्म के नाम पर लोग कार्य करती है। परंतु चुनाव के बाद कार्यकर्ता को भूल जाते हैं। इसके लिए आज मैं मीडिया बंधुओं के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मांग करते हैं कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र में एक बार राष्ट्रीय जनता दल को चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाए पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल यहां पर चुनाव लड़ी है और कुछ वोट से हार हुई थी परंतु आज राष्ट्रीय जनता दल संपूर्ण रूप से गांडेय विधानसभा क्षेत्र में मजबूत हो चुकी है। इसलिए आला कमान से आग्रह करते हुए कहना है की गांडेय में चुनाव लड़नी चाहिए आदि दोस्ताना संघर्ष भी हो तो भी गांडेय में चुनाव लड़नी चाहिए। जिसके लिए कार्यकर्ता लगातार प्रयास कर रही है अन्यथा आदि पार्टी इस विचार नहीं करेगी तो पुनः कार्यकर्ता महागठबंधन धर्म को पालन नहीं करने का भी विचार ले सकती है और स्वतंत्र रूप से वह कार्यकर्ता कहीं भी जा सकता है। इसलिए राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पुनः लालू प्रसाद यादव से आग्रह है कि गांडेय विधानसभा पर पुनः विचार किया जाए। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में लगातार 15 वर्षों से महागठबंधन का धर्म का पालन कर रहे हैं, परंतु चुनाव जीतने के बाद कोई भी विधायक राष्ट्रीय जनता दल को सुनने का काम नहीं करता है। जिसके लिए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता निराश महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने लेटर पेट के माध्यम से कल्पना मुर्मू सोरेन को लगातार उपचुनाव के बाद विधायक को चार-चार बार क्षेत्र की समस्या को लेकर अवगत कराया परंतु उसे भी दर्ज़ा नहीं देकर उस पर कोई सुनने का काम नहीं किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि झारखंड मूर्तिमोर्चा यहां के लोगों को कोई तरजीह राष्ट्रीय जनता दल को नहीं दे रहा है और न देने का काम करेगा मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश्वर साव, किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष पुरण यादव, युवा मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष रवि कुमार यादव, रघुनंदन प्रसाद यादव, लक्ष्मण पंडित नईम अंसारी, महेंद्र पंडित समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

महिला की हत्या का सफल अनावरण, पति-पत्नी गिरफ्तार

Manisha Kumari

इस बार विधानसभा चुनाव मे शत प्रतिशत मतदान करवाना है : राजीव रंजन

Manisha Kumari

एनसीओइए का प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद चक्का जाम आंदोलन 20 अप्रैल तक लिया वापस

Manisha Kumari

Leave a Comment