News Nation Bharat
चुनाव 2025झारखंडराज्य

बेरमो अनुमंडलीय कार्यालय तेनुघाट में गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या 34 एवं बेरमो विधानसभा क्षेत्र संख्या 35 में हुई नामांकन एवं प्रत्याशियों के द्वारा दिए गए आय व्यय का लेखा जोखा का जांच पड़ताल की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के तहत अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में नामांकन के छठे दिन मंगलवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या 34 एवं बेरमो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 35 में कई अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया। गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या 34 से निर्दलीय प्रत्याशी चितरंजन साव एवं पत्नी सुनीता देवी ने नामांकन कराया। चितरंजन साव के नामांकन के दौरान प्रस्तावक धीरज कुमार साव,नरेश कुमार तुरी, एमडी हाशमी रज्जा शामिल थे। नामांकन से पूर्व चितरंजन साव एवं सुनीता देवी के साथ गाजे बाजे के साथ भारी संख्या में लोगों की भीड़ शामिल थी। जिससे सड़क में लंबी जाम लग गई। जिससे लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ा।

इसके अलावा गोमिया विधानसभा क्षेत्र से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर) से अजय प्रजापति, राजेश्वर महतो निर्दलीय, हिंदुस्तान जनता पार्टी मृणाल कांति देव, निर्दलीय प्रत्याशी रविशन मांझी, राकेश करमाली, अमरेश महतो तथा बेरमो विधानसभा क्षेत्र संख्या 35 से असहाय जन कल्याण पार्टी से रूपलाल ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी से जगदीश केवट,झारखंड बचाव क्रांति सेना समिति से उमा शंकर शास्त्री उर्फ रंजीत, निर्दलीय मो बिलाल अंसारी, निर्दलीय तीर्थ नाथ आकाश, निर्दलीय संतोष कुमार महतो शामिल है।

गोमिया विधानसभा

  1. अजय कुमार, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आंबेडकर।
  2. राजेश्वर महतो, निर्दलीय।
  3. मृणाल कांति देव, हिंदुस्तान जनता पार्टी।
  4. चितरंजन साव, निर्दलीय।
  5. सुनीता देवी,निर्दलीय, बोकारो जिला परिषद अध्यक्षा।
  6. रविशन मांझी, निर्दलीय
  7. राकेश करमाली ,निर्दलीय
  8. अमरेश कुमार महतो, निर्दलीय

बेरमो विधान सभा

  1. रूपलाल ठाकुर, निर्दलीय असहाय जन कल्याण पार्टी
  2. जगदीश केवट, बहुजन समाज पार्टी।
  3. उमाशंकर शास्त्री, जे बी के एस एस
  4. मोहम्मद बिलाल हाशमी, निर्दलीय।
  5. संतोष कुमार महतो, निर्दलीय।
  6. तीर्थनाथ आकाश निर्दलीय बेरमो विधान सभा।

Related posts

देश के युवा ही भारत का भविष्य हैं

Manisha Kumari

महिला अपराधों पर लगाम लगाने का पुलिस ने ढूंढ निकाला यह बेहतरीन तरीका

Manisha Kumari

प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, जिला अस्पताल मे भर्ती

Manisha Kumari

Leave a Comment