News Nation Bharat
झारखंडराज्य

टंडवा में धुमधाम से चित्रांशों ने मनाया चित्रगुप्त त्यौहार

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

कार्तिक मास के द्वितीया तिथि में टंडवा में उपस्थित सभी चित्रांशों ने बहुत ही धूमधाम एवम हर्षोल्लास के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा मनाई। भगवान चित्रगुप्त के समक्ष बीते संपूर्ण वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवम अगामी वर्ष की समृद्धि हेतु प्रार्थना की। महिलाओं ने भी अपने-अपने भाई के मंगलकामना हेतु भाई दूज व्रत की पूजा की एवम उनके उत्थान की मंगल कामना भगवान चित्रगुप्त से किया। मौके पर पूजा उपरान्त भोज की भी सुंदर व्यवस्था की गई थी। जिसे सभी ने बहुत सराहा एवम अगामी चित्रगुप्त उत्सव को और भी व्यवस्थित एवम सुचारु रूप से करने का संकल्प लिया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील सिन्हा, रवीन्द्र बख्शी, तरुण सिन्हा, शेखर प्रसाद, सुधांशु अम्बष्ट, अभिषेक सिन्हा, संतोष सिन्हा, अविनाश सिन्हा, ममता सिन्हा, रजनी सिन्हा, श्वेता सिन्हा, अनामिका सिन्हा, ओम, सानवी, प्रियांशु, शिवम, समेत अन्य चित्रांशों ने अपनी-अपनी अहम भूमिका निभायी।

Related posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट 2023-24 में भाग लेने के लिए रामगढ़ जिला सीनियर वूमेंस टीम जमशेदपुर रवाना…

Manisha Kumari

Poonam Pandey Death : पूनम पांडे की डेथ की न्यूज फेक, जिंदा हैं पूनम पांडे, बताया क्यों फैलाई थी मौत की अफवाह

Manisha Kumari

इंदौर : पुलिस ने रंग पंचमी से पहले दिखाया सख्त रवैय्या

Manisha Kumari

Leave a Comment