News Nation Bharat
चुनाव 2025झारखंडराजनीतिराज्य

प्राकृतिक सौन्दर्य और हमारी मेहनत मांडू को दिलाएगी नई पहचान : संजय मेहता

kmc_20250731_125509
WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष और मांडू विधानसभा क्षेत्र से चुनावी उम्मीदवार संजय मेहता ने मांडू को एक प्रमुख पर्यटक स्थल में बदलने के लिए एक ऐतिहासिक योजना की घोषणा की है। उनके अनुसार, इस योजना के तहत मांडू क्षेत्र में चार प्रसिद्ध ऐतिहासिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विशाल प्रतिमाओं और म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास होगा और यह अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित होगा।

संजय मेहता ने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड में बिनोद बिहारी महतो की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसे दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय उच्च पथ से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, मांडू प्रखंड में बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा और संग्रहालय का निर्माण होगा, जो उनकी वीरता और संघर्षों को प्रदर्शित करेगा।

साथ ही, चुरचू प्रखंड में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें संविधान अध्ययन केंद्र भी होगा। इसी तरह, डाडी प्रखंड में शहीद शेख भिखारी की विशाल प्रतिमा और म्यूजियम के साथ ऐतिहासिक अध्ययन केंद्र बनाया जाएगा, जिससे उनकी वीरता और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सकेगा।

संजय मेहता ने इस योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य मांडू को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है, जो न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश और दुनिया से पर्यटकों को आकर्षित करेगा। उनके अनुसार, यह परियोजना मांडू क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को बढ़ाएगी और यहां के नागरिकों के लिए रोजगार और विकास के नए अवसर उत्पन्न करेगी।

संजय मेहता ने मांडू विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसम्पर्क अभियान

मांडू विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी सह जेबीकेएसएस के केन्द्रीय अध्यक्ष संजय मेहता जोर शोर से चुनावी अभियान में लगे हुए हैं। वे लगातार जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने दर्जनों ग्रामों का भ्रमण कर जनसम्पर्क अभियान चलाया। वे मांडू विधानसभा क्षेत्र के अलपीटो पंचायत के हेठली बोदरा, बूँदरो आदि गाँव में घर – घर गए और मांडू विधानसभा क्षेत्र की दशा एवं दिशा बदलने हेतु हेलमेट छाप पर वोट करने का आह्वान लोगों से किया। उन्होंने विभिन्न चौक – चौराहों पर नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया।

Related posts

नीति आयोग के तहत गिरिडीह जिले के आकांक्षी प्रखंड जमुआ में संपूर्णता अभियान के तहत विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया…

News Desk

राहे प्रखंड के जन सहायता शिविर में उमड़ी भीड़, हजारों लोगों ने अपनी समस्याओं के संबंध में दिया आवेदन

News Desk

फुसरो मे मजदूर नेता स्वर्गीय कृष्ण मुरारी पांडेय की मनाई गई पुण्यतिथि

Manisha Kumari

Leave a Comment