News Nation Bharat
चुनाव 2025झारखंडराज्य

मांडू के रेलीगढ़ा में संजय मेहता का महिलाओं ने माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मांडू विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी सह जेबीकेएसएस के केन्द्रीय अध्यक्ष संजय मेहता आगामी चुनाव को लेकर जबरदस्त कैम्पेन चला रहे हैं। वे लगातार मांडू विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। घर-घर जा कर लोगों को चुनाव हेतु जागरूक कर रहे हैं। राज्य के बेहतर निर्माण और मांडू के समग्र विकास हेतु अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। ग्रामीणों का भी उन्हें अथाह समर्थन प्राप्त हो रहा है। जनसम्पर्क के क्रम में वे रविवार को रेलीगढ़ा पहुंचे जहां महिलाओं ने फूल – माला के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

लोगों का प्रेम पाकर संजय मेहता ने खुद को अभिभूत बताया। कहा, यह फूलों का हार मुझे अपनी जिम्मेदारियों एवं जनता के विश्वास का एहसास कराती है। लोगों ने मुझपर जो भरोसा जताया है उसे हमेशा बरकरार रखूँगा। यह जीवन झारखण्ड और झारखण्ड की माटी के लिए समर्पित है। अपनी आखिरी साँसों तक झारखण्ड की जनता की सेवा करता रहूँगा।

उन्होंने मांडू की बदहाल स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कथित नेताओं ने यहाँ की जनता को सिर्फ बहलाने फुसलाने का काम हमेशा किया है। जनता के वोटों से सदन जा कर सिर्फ सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाया। ना तो यहाँ की जनता को कुछ मिला और न ही मांडू का विकास हो पाया। बड़े मुद्दे तो छोड़िए मूलभूत सुविधाओं से भी यहाँ की जनता अकचूति है। ऐसे में रोटी, कपड़ा और मकान के लिए इस बार जनता बड़ा बदलाव करने जा रही है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बदलाव लाने के लिए ईवीएम के क्रमांक संख्या 18 पर हेलमेट का बटन दबाएं। मांडू के भविष्य को सुरक्षित बनाएं। मांडू को नई पहचान दिलाएं।

Related posts

इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी माथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में चलाया गया जनसंपर्क अभियान

Manisha Kumari

किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Manisha Kumari

लातेहार : राज्य के मुफस्सिल लिपिक दो सूत्री मांग को लेकर 25 दिनों से हड़ताल पर

News Desk

Leave a Comment