News Nation Bharat
चुनाव 2025झारखंडराज्य

संजय मेहता का जनता के नाम भावुक पत्र : झारखंड में बदलाव और नवनिर्माण का आह्वान

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मांडू विधानसभा से चुनाव लड़ रहे झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति (जेबीकेएसएस) के केंद्रीय अध्यक्ष संजय मेहता ने झारखंड की जनता के नाम एक भावुक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने झारखंड के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताते हुए राज्य के नवनिर्माण और सामाजिक न्याय की दिशा में ठोस बदलाव लाने का संकल्प व्यक्त किया है।

पत्र में संजय मेहता ने कहा है कि झारखंड आज भी कई मूलभूत समस्याओं से घिरा हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक स्थानीयता, नियोजन, पुनर्वास और विस्थापन जैसी नीतियाँ झारखंडियों के हित में नहीं बनाई जा सकी हैं। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि ओबीसी वर्ग को आबादी के अनुरूप आरक्षण नहीं मिला है और राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग चरम पर है।

उन्होंने अपने पत्र में झारखंड के लोगों से अपील की है कि वे परिवारवाद, वंशवाद और पूंजीवादी राजनीति से मुक्त होकर झारखंड को एक नई दिशा देने का संकल्प लें। उन्होंने मांडू की जनता से इस चुनाव में उनके चुनाव चिन्ह ‘हेलमेट’ पर मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह चुनाव झारखंड के भविष्य के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

श्री मेहता ने झारखंड की समस्याओं पर खुलकर बोलते हुए बताया कि यहां के नेता और अफसर मिलकर झारखंड को लूट रहे हैं, और अब इसे रोकने के लिए राज्य को एक नए नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने मांडू विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे परिवारवाद को समाप्त कर झारखंड के विकास और जनहित के लिए वोट दें, ताकि झारखंड की आवाज सदन में बुलंद की जा सके।

Related posts

डिग्री कॉलेज गोमिया में पहली बार झंडोतोलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Manisha Kumari

ओएनजीसी सीएसआर मद से दिव्यांग लाभार्थियों को स्कूटी वितरण

Manisha Kumari

डीएम ऑफिस के सामने रोजगार सेवकों ने मानदेय ना मिलने को लेकर किया प्रदर्शन

Manisha Kumari

Leave a Comment