News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

नसीराबाद थाने की पुलिस की सूझबूझ से बवाल होने से बचा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रायबरेली में पुलिस की सूझ बूझ से एक बड़ी घटना टल गई। यहाँ एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई न की होती तो साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ सकता था। मामला नसीराबाद थाना इलाके का है। यहाँ एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ईरिक्शा पर प्लास्टिक के बड़े बड़े डब्बे लदे हैं और पास में ही एक गाय घायलावस्था में दिख रही है। वीडियो वायरल करने वालों ने वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ई रिक्शा चालक डब्बो में गौ मांस लेकर जा रहा है और पास में पड़ी गाय को बताया कि इसका वध करने ले जा रहा था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हुई और तुरंत वीडियो की जानकारी एकत्रित कर बताया कि छुट्टा गाय थी। जिसे ई रिक्शा से मामूली टक्कर लगी थी। टक्कर के बाद गाय वहीं गिरी और थोड़ी देर बाद खुद चली गई। उधर जिन प्लास्टिक के डब्बो में गौ मांस होना बताया जा रहा था। उनमें पुलिस के मुताबिक मुर्गों को काटने के बाद उनके शरीर का न खाने योग्य भाग था, जिसे मछलियों के लिए चारे के तौर पर ले जाया जा रहा था।

Related posts

अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो में हड़तालित स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना स्थल पर ही किया रोजा इफ्तार, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सद्बुद्धि के लिए दुआएं मांगी

Manisha Kumari

कार्यकर्ता विधान सभा चुनाव के लिए जुट जाये : रवीन्द्र

News Desk

पानी टंकी निर्माण में मानक के विपरीत हो रहे कार्य को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध

Manisha Kumari

Leave a Comment