News Nation Bharat
झारखंडराज्य

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 106 स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रांची : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल एवं क्षेत्रीय कार्यालय रांची द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 14 नवंबर 2024 को शाम 6:00 बजे “द कार्निवल”, अल्कापुरी, राँची में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 106 स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफ सदस्य, सेवानिवृत्त स्टाफ सदस्यगण, ग्राहकगण तथा परिवार के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अंचल प्रमुख, क्षेत्र प्रमुख, उप अंचल प्रमुख तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री सुश्री छुटनी महतो द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा बैंक की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ मणि मैखलई महोदया ने उक्त समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर सभी स्टेकहोल्डर्स, ग्राहकों, स्टाफ सदस्यों एवं यूनियन स्टाफ परिवार के सदस्यों एवं सेवा निवृत स्टाफ सदस्यों को 106 स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दीं एवं अपना संदेश दिया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इस वर्ष का थीम “पर्यावरण का ख्याल, उन्नति बेमिसाल” रखा गया है।

इस अवसर पर सम्मानित समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी पद्मश्री सुश्री चामी मुर्मु द्वारा भी सभी यूनियनाइट्स को यूनियन बैंक के 106 वें स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं पदमश्री सुश्री छुटनी महतो ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के 105 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास एवं उपलब्धियों की सराहना की तथा सभी स्टाफ सदस्य को स्थापना दिवस की शुभकामनायें दीं इस अवसर पर अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह ने सभी स्टाफ सदस्य, सेवानिवृत्त स्टाफ सदस्यों, ग्राहकगणों, परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई दी तथा बैंक के विकास यात्रा क्रम एवं आंकड़े प्रस्तुत करते हुये सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री सुश्री छुटनी महतो, अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह, उप अंचल प्रमुख विजय कुमार राप, उप अंचल प्रमुख शशिकांत, क्षेत्र प्रमुख आलोक कुमार के साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रांची स्थित कार्यालयों एवं शाखाओं के कार्यपालक गण, स्टाफ सदस्य गण, ग्राहक गण, सेवानिवृत स्टाफ सदस्य गण, तथा स्टाफ परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन आलोक कुमार, क्षेत्र प्रमुख राँची द्वारा दिया गया।

Related posts

नमो बजट-विकसित भारत का रोड मेप

Manisha Kumari

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की रियल टाइम अटेंडेंस को लेकर शुरू हुई सख्ती, एक दर्जन जिलों के 50 विकासखंड चिह्नित

Manisha Kumari

रायबरेली : बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

News Desk

Leave a Comment