बेरमो में दहाड़े योगी आदित्यनाथ, बोले- बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे
रिपोर्ट : अविनाश कुमार
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने बोकारो के बेरमो विधानसभा के बिनोद बिहारी महतो करगली फुटबॉल मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित किया। भारत माता की जय के नारे से योगी आदित्यनाथ ने अपना भाषण शुरू किया। इस दौरान उन्होंने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा।
झारखंड में घुसपैठियों को बसाया जा रहा है
योगी ने कहा कि झारखंड की धरती में घुसपैठियों को बसाने की साजिश चल रही है. ये लोग लव जिहाद करके आपकी जमीन हड़प लेंगे. उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में भी ऐसा माहौल था लेकिन अब उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हो रहा , कहीं कोई बंदी नहीं है।
कांग्रेस-माले-राजद-झामुमो एक ही थाली के चट्टे-बट्टे
योगी ने कहा कि ये सारी पार्टी कांग्रेस, माले, राजद, झामुमो सभी रांची जा कर भ्रष्टाचार करते हैं. ये सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं. उन्होंने कहा कि विधायक अपर्णा सेन गुप्ता के पति के साथ वामपंथियों ने क्या किया था।
इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 13 नवंबर को हुई वोटिंग से ये साफ नजर आ रहा है कि झारखंड में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड ने तय कर लिया है कि झारखंड को लूटने वाले कांग्रेस, झामुमो, आरजेडी इन सबको सत्ता से बेदखल करके रहना है।
झारखंड निर्माण का कांग्रेस-आरजेडी का किया विरोध
आदित्यनाथ ने कहा कि जब झारखंड को बनाने को लेकर संसद में चर्चा हो रही थी तब कांग्रेस और आरजेडी ने विरोध किया था। कांग्रेस और आरजेडी ने यहां लूट मचा रखी है। अटल बिहारी वाजपेयी ने 15 नवंबर 2000 को झारखंड का निर्माण किया था, उनका सपना था कि विकसित झारखंड बनाएंगे। अगर झारखंड विकास करेगा तो देश विकास करेगा। पिछले 24 सालों से झारखंड और पीछे चला गया। कांग्रेस और आरजेडी, झामुमो की गोद में बैठकर झारखंड को लूटने का काम कर रही है।
केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनवाई
योगी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली से राशन भेजती है तो ये कांग्रेस, झामुमो, कम्युनिस्ट पार्टी राशन रास्ते में खा लेते हैं। पहले आतंकवादियों के खिलाफ केंद्र सरकार की नीति कमजोर थी लेकिन आज की सरकार का नियम है हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं। आज देश में सुरक्षा का माहौल है। मोदी सरकार ने आवास, शौचालय, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ बेरमो विधानसभा क्षेत्र की बीजेपी प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडेय और गोमिया से एनडीए प्रत्याशी लंबोदर महतो के लिए वोट मांगने और प्रचार करने आए थे।
कांग्रेस-माले-राजद-झामुमो एक ही थाली के चट्टे-बट्टे
योगी ने कहा कि ये सारी पार्टी कांग्रेस, माले, राजद, झामुमो सभी रांची जा कर भ्रष्टाचार करते हैं. ये सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को माँ रजरप्पा छिन्नमस्तका की स्मृति चिन्ह ने बीजेपी प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडेय ने पांडेय भेंट की। श्री पांडे ने कहा कि बाबा योगी आदित्यनाथ के आने से झारखंड में भाजपा के पक्ष में सुनामी आ गई है। इस सुनामी में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी इंडी गठबंधन की सरकार का सफाया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की 20 नवंबर को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर उन्हें विजय बनाये और अपना आशीर्वाद दे। योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए करगली फुटबॉल मैदान मे हजार का उमड़ा जन सैलाब। करगली गेट से फुसरो तक 1 इंच जगह नहीं था।
बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल गिरीडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी रहे नदारत
बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल गिरीडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी मंच से नदारत रहे। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने दबे जुबान में इस बात को कार्यक्रम में भी रखा पर कार्यक्रम में किसी ने इस बात को लेकर चर्चा नहीं किया पर कार्यक्रम खत्म होने के बाद यह चर्चा क्षेत्र में जोर पकड़ता जा रहा है।