News Nation Bharat
झारखंडराज्य

पलामू के युवा समाजसेवी अभिमन्यु सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की मुलाकात

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

पलामू : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुलावे पर पलामू के युवा समाजसेवी अभिमन्यु सिंह ने लखनऊ जाकर उनसे मुलाकात किया और क्षेत्र की समस्याओं से और पार्टी की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। मालूम हो कि युवा समाजसेवी नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह के धर्मपत्नी अंजू सिंह समाजवादी पार्टी के टिकट पर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड में संपन्न हुए विधानसभा का चुनाव लड़ी थी, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर अभिमन्यु सिंह ने कई मुद्दों पर चर्चा की अखिलेश यादव ने अभिमन्यु सिंह से कहा कि उनकी पत्नी अंजू सिंह चुनाव जरूर हारी है, लेकिन हिम्मत नहीं हारी है। मैदान में डटे रहिए जनता के लिए संघर्ष करते रहिए, सफलता अवश्य मिलेगी। इसके लिए अभिमन्यु सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया।

Related posts

जिला के झुमरा पहाड़ पर कोबरा बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़

Manisha Kumari

ड्रोन कैमरे के माध्यम से इन थानाक्षेत्र में की गई अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर नजर

Manisha Kumari

इंदौर : सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की मध्य प्रदेश इकाई का समाजवादी पार्टी में विलय

News Desk

Leave a Comment