रिपोर्ट : आकाश कुमार निराला
फिट इंडिया वीक के छठे संस्करण की शुरुआत के बी कॉलेज बेरमो में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में नोडल पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, अभिभावकों, छात्र छात्राओं, एन एस एस स्वयं सेवकों को फिटनेस शपथ की प्रतिज्ञा दिलवाते हुए शुरू किया। इसके बाद पुरुष महिला छात्र छात्राओं और कॉलेज के शिक्षक कर्मी के लिए सौ मीटर का दौड़ का आयोजन करवाया गया। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा फिट इंडिया मूवमेंट एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है जिसका उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों व खेलो को शामिल करके स्वस्थ व फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। आज फिट इंडिया वीक के प्रथम दिन की शुरुआत हुई। प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा यह कार्यकम के माध्यम से लोगों को फिट व खेल की आदत डालकर देश को फिट राष्ट्र बनाना एवं देश में शारीरिक रूप से सक्रिय जीवन शैली को सिखलाना है।डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री जी के द्वारा भारतीयों को अधिक सक्रिय व स्वस्थ बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया एक अभियान है। फिट इंडिया मूवमेंट के नोडल पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार ने कहा सबसे मूल्यवान संपति स्वास्थ्य है। शारीरिक रूप से सक्रिय जीवन शैली बनाने के लिए फिटनेस व स्वस्थ जीवन शैली की आदतों को बढ़ावा देने में सहायक है। फिट इंडिया वीक के छठे संस्करण को चार दिनों में विभिन्न गतिविधियों में वर्गीकृत किया गया है। महिला दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम अंतरा कुमारी, द्वितीय रिया कुमारी तृतीय रोशनी कुमारी स्थान बनाए। पुरुष वर्ग में प्रथम करण रजवार, द्वितीय हरीश कुमार यादव, तृतीय मो कौसिन राजा स्थान बनाए। दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज के डा अरुण रंजन प्रथम, प्रो संजय कुमार दास दूसरे एवं रविंद्र कुमार दास तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, डा अरुण कुमार रॉय महतो, डा साजन भारती, डा प्रभाकर कुमार, डा नीला पूर्णीमा तिर्की, डा मधुरा केरकेट्टा, डा शशि कुमार, डा विश्वनाथ प्रसाद, प्रो विपुल कुमार पांडे, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, मो साजिद, रवि यादविन्दु, नंदलाल राम, हरीश नाग, दीपक कुमार राय, बालेश्वर यादव, काजल, करिश्मा, संजय आदि कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों, छात्र छात्राएं, एन एस एस के स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।