News Nation Bharat
झारखंडराज्य

सतबरवा में धान अधिप्राप्ति केंद्र खुला, प्रमुख ने फीता काट कर किया उद्घाटन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

सतबरवा : धावाडीह पैक्स का धान अधिप्राप्ति केंद्र शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सतबरवा में प्रमुख रीमा देवी,सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ,एम ओ अरविंद कुमार,राणा प्रताप कुशवाहा,अजय उरांव,लालबिहारी साव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र आज खुल गया है,सभी किसान अपना धान अधिप्राप्ति केंद्र में ही बेचे । धान का मुल्य प्रति किलो 23 रुपया है, जबकि एक रुपये किलो बोनस दिया जायेगा। धान की आधी कीमत तुरंत मिलेगा, आधी कीमत एक सप्ताह में मिल जायेगा। इन्होंने कहा कहा कि इस बार धान की खरीददारी मॉइस्चर ( नमी ) मशीन से धान के गिलापन को माप कर खरीददारी किया जायेगा। पैक्स सचिव ने बताया कि पीछले वर्ष धान की खरीददारी नहीं हुई थी। छह सौ किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है,आज चार किसान धान लेकर पहुंचे हैं, जिसे तौला जा रहा है। इस मौके पर मुखिया रिंकी यादव, पैक्स अध्यक्ष चंपा देवी, सचिव विजय साव, जितेन्द्र चौधरी, आशिष कुमार सिन्हा,विनोद चौधरी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

डैफोडिल्स एकाडेमी द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन

Manisha Kumari

बहू ने ही पति समेत पूरे परिवार को दर-दर ठोकरे खाने को किया मजबूर

Manisha Kumari

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Manisha Kumari

Leave a Comment