News Nation Bharat
झारखंडराज्य

प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंस्टिट्यूट की कोड ऑफ़ एथिक्स का पालन करना अनिवार्य : सीए जी पी शर्मा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रांची : दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा के द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए अनिवार्य कोड ऑफ़ कंडक्ट और प्रोफेशनल एथिक्स विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस सेमिनार को सम्बोधित करते हुए, रांची के वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए जे पी शर्मा ने इंस्टिट्यूट के द्वारा प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए लागू कोड ऑफ़ एथिक्स के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा हम प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए अपने प्रैक्टिस में हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि इंस्टिट्यूट के द्वारा निर्धारित कि गयी कोड ऑफ़ कंडक्ट का हमेशा पालन करैं। उन्होंने बताया कि सीए इंस्टिट्यूट देश कि एकमात्र संस्था है, जो इंस्टिट्यूट के द्वारा निर्धारित किया गया कोड ऑफ़ कंडक्ट कि अवहेलना पर अपने सदस्यों को दंडित करती है और अपने किसी भी सदस्य के बारे में शिकायत मिलने पर तत्काल सुनवाई करती है। इसी कारण आज एक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की गौरवपूर्ण प्रतिष्ठता समाज, देश के साथ साथ पुरे विश्व में एक जैसा है। सीए जे पी शर्मा ने कहा की अभी कुछ वर्ष पूर्व इंस्टिट्यूट के द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए नयी कोड ऑफ़ एथिक्स जारी किया गया है। इसमें मुख्यता तीन वॉल्यूम हैं जिसमे पहली वॉल्यूम में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए अंतराष्ट्रीय मान्यताप्राफ्त नैतिकता बनाये रखने के लिए दिशानिर्देश दिए गए है। दूसरे वॉल्यूम में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए पहले से चली आ रही एथिक्स की स्टैण्डर्ड को रखा गया है और तीसरी वॉल्यूम में अन्य तरह के स्टैण्डर्ड रखे गए है।

सेमिनार के आरम्भ में इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने उपस्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सम्बोधित करते हुए कही कि हर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को इंस्टिट्यूट के द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए जारी किया गया कोड ऑफ़ कंडक्ट की जानकारी आवश्यक है। इस सेमिनार का संचालन इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के सचिव सीए हरेन्दर भारती ने किया। इस सेमिनार के समापन रांची शाखा के कोषध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Related posts

झारखंड चुनाव को लेकर BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज शामिल

Manisha Kumari

कलेक्ट्रेट परिसर में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आग से बचाव हेतु किया मॉक ड्रिल

News Desk

बेंगाबाद पुलिस ने बड़ियांबाद में किराना राशन दुकान से भारी मात्रा मेंअवैध अंग्रेजी शराब को किया जप्त, धंधेबाज गिरफ्तार

Manisha Kumari

Leave a Comment