News Nation Bharat
झारखंडराज्य

धान अधिप्राप्ति केंद्र का सतबरवा में हुआ उद्घाटन

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

सतबरवा : धान अधिप्राप्ति का दूसरा केंद्र सतबरवा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्रावास प्रांगण में सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की, पैक्स अध्यक्ष कमलेश प्रसाद, एम ओ अरविंद कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनिष कुमार, अजय उरांव, संजय यादव, जुगल किशोर राम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि किसान अपना धान सरकार द्वारा खरीदे जा रहे धान अधिप्राप्ति केंद्र में ही बेचे। किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन ऑन लाईन,ऑफ लाईन किया जा रहा है। पैक्स अध्यक्ष कमलेश प्रसाद ने बताया कि आज तीन किसान का धान आया है। जिसकी धान की तौलाई की जा रही है। बीते वर्ष धान अधिप्राप्ति केंद्र खुला था, परंतु एक भी किसानों ने धान नहीं बेचा था। इस मौके पर आशिष कुमार सिन्हा, राणा प्रताप कुशवाहा, अर्जुन साव,कौशल प्रसाद, सतेन्द्र भुईयां, विनोद मांझी समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।

Related posts

जारंगडीह मे सात दिवसीय रामलीला का आयोजन

Manisha Kumari

डायल 112 पुलिस की गाड़ी में मानसिक रोगी ने लगाई आग, हुआ धमाका, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Manisha Kumari

कोलार में हजारों नवमतदाताओं के साथ विधायक रामेश्वर शर्मा ने ‘नमो-नवमतदाता सम्मेलन’ मोदी का संबोधन सुना

Manisha Kumari

Leave a Comment