News Nation Bharat
झारखंडराज्य

कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासन ने की अलाव की व्यवस्था

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

सतबरवा : इन दिनों ठंड अपने चरम पर है। शीतलहर ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। सतबरवा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर जा रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह रहा है। ऐसे में लोग कड़ाके की ठंड के कारण शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, काम के सिलसिले में घर से बाहर जानेवालों और राहगीरों को हो रही है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सतबरवा सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की की पहल पर प्रशासन ने सतबरवा के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। ताकि लोगों को ठंड से राहत दिलाई जा सके। सतबरवा मेलाटांड,हनुमान मंदिर और लाइन होटल सहित पांच स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।

Related posts

छठ गीत और शारदा सिन्हा जी दोनों एक दूसरे के पूरक हैं : मृणालिनी अखौरी

Manisha Kumari

बीएंडके में 9 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

Manisha Kumari

भारतीय सेना के अंग बने शहर के अविजित सिंह, खुशी के पल

News Desk

Leave a Comment