News Nation Bharat
झारखंडराजनीतिराज्य

झारखंड के लाखों कर्मचारियों का नया साल बल्ले-बल्ले, दिसंबर में एडवांस सैलेरी देगी हेमंत सोरेन सरकार

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

Hemant Soren Gift : हेमंत सोरेन सरकार क्रिसमस और नए साल के अवसर में राज्यकर्मियों को एडवांस पेमेंट का तोहफा दिया जाएगा। इस खबर के बाद से राज्यकर्मियों के चेहरे खिल गए हैं।

Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन सरकार ने क्रिसमस और नए साल के अवसर पर राज्यकर्मियों को तोहफा देने वाली है। जानकारी के मुताबिक राज्यकर्मियों को दिसंबर महीने की सैलेरी एडवांस में देने का फैसला किया है।

दिसंबर महीना का वेतन मिलेगा एडवांस, वित्त विभाग ने शुरू की तैयारी

राज्यकर्मियों को आज से चालू महीने दिसंबर का वेतन भुगतान शुरू हो जाएगा। आज से उनके खाते में पैसे जाने शुरू हो जाएंगे। वित्त विभाग ने 19 दिसंबर से कर्मियों को चालू महीना का वेतन भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया था। झारखंड सरकार के इस आदेश के मुताबिक झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को दिसंबर महीने का वेतन भुगतान किया जाएगा।

हाईकोर्ट के महानिबंधक ने सरकार को लिखा था पत्र

झारखंड हाईकोर्ट के महानिबंधक ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर क्रिसमस को ध्यान में रखते हुए दिसंबर का वेतन एडवांस देने का अनुरोध किया था। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

दिसंबर में महिलाओं की भी हुई बल्ले

हेमंत सोरेन सरकार ना सिर्फ राज्यकर्मियों को बल्कि महिलाओं को भी मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपये भेजने वाली है। सरकार की ये राशि 22 या 23 दिसंबर को महिलाओं के खाते में पैसे भेज देगी।

Related posts

श्री अग्रसेन भवन फुसरो में निशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

Manisha Kumari

गिरिडीह : झारखंड-बिहार की सीमा हुई सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल

News Desk

राष्ट्रीय सेवा योजना ने चलाया जागो ग्राहक जागो जागरूकता अभियान, के बी कॉलेज बेरमो

Manisha Kumari

Leave a Comment