News Nation Bharat
झारखंडराज्य

गोमिया काली मंदिर कड़ाके के ठंड में जरूरतमंदों के बीच 151 कंबल का हुआ वितरण

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

गोमिया काली मंदिर के प्रांगण में संचालन समिति द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए 151 कंबल का वितरण बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के बीच किया गया। गोमिया काली मंदिर संचालन समिति के सचिव प्रदीप रवानी और कोषाध्यक्ष किशोर साव ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के बीच कंबल का वितरण करती है। उक्त कंबल का वितरण मंदिर संचालन समिति के संरक्षक डॉ सुरेंद्र राज, अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार, सचिव प्रदीप रवानी, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, कोषाध्यक्ष किशोर साव, उपसचिव बसंत जायसवाल, धनेश्वर साव, अनिल स्वर्णकार, केदार रवानी, विनोद अग्रवाल, किशोरी ठाकुर, सुखदेव साव, सुनील चौधरी, और पंकज पांडे ने किया। मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार ने कंबल वितरण में विशेष सहयोग के लिए समाजसेवी विनोद अग्रवाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी गोमिया मंडल के अध्यक्ष मोहन राम सहित अनेक श्रद्धालु यहां उपस्थित थे।

Related posts

ग्रामीणों ने सचिव, सफाई कर्मी व ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्राम में किया प्रदर्शन

News Desk

झारखंड एग्रो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज संस्थान के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को धन्यवाद दिया

Manisha Kumari

निजी स्कूलों के आगे विभाग हुआ फेल, RTE में आधे बच्चों को ही मिला प्रवेश, स्कूलों पर कड़ाई के निर्देश, DGSE ने सभी जिलाधिकारियों को भेजा पत्र

News Desk

Leave a Comment