News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

कारीगर को काम करने का पैसा मांगना पड़ा महंगा, मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रायबरेली में लगातार घटनाओं की बाढ़ आ गई हैं। एक बाद एक घटनाओं को दबंगों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। रोजाना हो रही घटनाओं पर पर पुलिस की लापरवाही साफ देखने को मिल रही है। यहां लकड़ी बनाने वाले कारीगर को अपनी मज़दूरी का पैसा मांगने पर आरा मशीन संचालक ने गोली मार दी है। गोली पैर में लगी है। गोली लगने से घायल हुए लकड़ी कारीगर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मस्तान नगर का है। बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय इक़बाल यहां के आरा मशीन संचालक दानिश और लीडो की आरा मशीन पर लकड़ी के पावों में छेद करने का काम करता था। इसी काम की उसकी मज़दूरी बाकी थी जिसे मांगने दोपहर में वह आरा मशीन पर गया था। यहां पैसे को. लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सीओ सदर अमित सिंह के मुताबिक शाम को दानिश लीडो व अन्य ने इक़बाल को मस्तान नगर में रोका और उसके पैर में गोली मार दी। उन्होंने कहा कि पीडित फिलहाल खतरे से बाहर है जिसका इलाज किया जा रहा है। सीओ ने कहा कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Related posts

महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव

News Desk

बोकारो उपायुक्त ने दर्जनों विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

Manisha Kumari

कारगिल विजय दिवस सह गुरु पूजन पर डाँ.उषा सिंह ने किया वृक्षारोपण

News Desk

Leave a Comment