रायबरेली में कोतवाली नगर क्षेत्र में एक ही दिन नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों के 2 सभासदों के घर हुई आकस्मिक घटनाओं पर शोक व्यक्त किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने सभी सभासदों के साथ सभासद रामू चौरसिया की माता व फिरोज गांधी नगर निवासी सभासद परमजीत सिंह की पुत्री की आकस्मिक निधन पर पहुंच कर शोक व्यक्त करते हुए दुःख प्रकट किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी सभासद/अधिकारी/ समस्त कर्मचारीगण के साथ नगर पालिका कार्यालय में भी शोक संवेदना प्रकट की गई अध्यक्ष ने कहा इस दुख की घड़ी में नगर पालिका परिवार आपके साथ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति मिले उनके असामयिक निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।