सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच में जुट गई मुम्बई पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम ने 3 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है, जो कि सैफ अली खान के घर में ही कम करते हैं। सिक्योरिटी गार्ड्स से भी पूछताछ जारी है, कई कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गुरुवार कि सुबह तकरीबन 3 बजे के लग भग चाकू से हमला हुआ है। किसी अनजान शख्स ने चाकू से उनपर 6 बार वार किया, जिसमें सैफ को 2 गहरे घाव थे। अब उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने सैफ के घर काम करने वाले 3 कर्मचारियों को अपनी हिरासत में लिया है, साथ ही सिक्योरिटी गार्ड्स से भी पूछताछ जारी है। कुछ कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
मुंबई पुलिस ने घटना कि जानकारी देते हुए बताया हैं, कि एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के घर में सुनसान रात में चोरी से प्रवेश किया और उसने नौकरानी से जोर दार बहस की। जब एक्टर ने हस्तक्षेप कर उस व्यक्ति को शांत का प्रयास करने की कोशिश करने लगे, तो उस व्यक्ति ने सैफ अली खान पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
सैफ के साथ-साथ नौकरानी पर भी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया है। हमले में नौकरानी का हाथ भी जख्मी हो गया। अस्पताल में उसका भी इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को नौकरानी के ऊपर भी संदेह है। क्या नौकरानी ने ही चोर की एंट्री कराई थी. इस बात की पुष्टि नहीं हुई हैं। मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद नौकरानी के बयान को दर्ज किया जाएगा।
आखिर कर नौकरानी से ही बहस क्यों?
घटना के बाद एक ही सवाल उठ रहा हैं कि व्यक्ति अपने किस इरादे के साथ सैफ अली खाना के घर में प्रवेश किया था। आखिरकार नौकरानी से बहस क्यों हुई थी, शुरुआती जानकारी में उसे चोर बताया गया है। उसने सैफ के ऊपर 6 दफा चाकू से वार किए। वहीं,चौंकाने वाली बात हैं, कि मुंबई पुलिस अपने बयान में चोर और ना ही चोरी का जिक्र किया है। पुलिस ने कहा है कि सैफ अली कि नौकरानी से बहस हुई। इस घटना के बाद व्यक्ति पुलिस कि गिरफ्त में अभी तक नहीं है। पुलिस उसे पकड़ने में जुट गई है, सीसीटीवी की फोटोज को खंगाला जा रहा है।
सैफ की टीम ने क्या कहा?
इस खौफनाक घटना पर एक्टर सैफ अली खान की टीम ने कहा है, कि एक्टर के आवास पर चोरी करने का प्रयास किया गया। वह(सैफ अली खाना)फिलहाल अस्पताल में सर्जरी के दौर से गुजर रहे हैं। हमारी मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं।कि धैर्य रखे और शांति बनाए रखें।
हमलावर कहां से आया था,और उसे हमले के लिए किसने भेजा था साथ ही उसका मकसद क्या था, इस बात जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं मिल पाई है। क्या वो चोर ही था या फिर कोई और? क्या उसका मकसद सिर्फ चोरी था., या फिर कुछ और,क्या उसे किसी ने टारगेट दिया था। इन सवालों के जवाब को तलाशने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम जद्दोजहत कर रही हैं।
अब सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं
सैफ अली खान के घर में घुस कर हुए जानलेवा हमले पर कई तरह के सवालों को जन्म दे रहा है। आखिरकार सुरक्षा कर्मी उस वक्त क्या कर रहे थे। कही वो भी तो इस साजिश में शामिल तो नहीं ,क्या अब मुंबई सुरक्षित नहीं है। आंखों ये कब तक ऐसा चलता रहेगा।
इस घटना पर बीजेपी के नेता राम कदम जी ने बताया कि, पुलिस के कथन के अनुसार एक व्यक्ति चोरी करने कि फिराक से अभिनेता के घर में प्रवेश किया था और उस व्यक्ति के साथ हुई ऐक्टर की हाथापाई में अभिनेता को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है, जो भी इस घटना का जिम्मेदार है, उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा।
साथ ही, शिवसेना पार्टी (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल दाग दिया है। प्रियंका जी ने कहा कि यह घटना हमारे लिए कितने शर्म की बात है कि मुंबई में एक बार फिर जान से मारने की एक और कोशिश देखी गई। सैफ अली खान पर हमला एक बार फिर से मुंबई पुलिस और गृह मंत्रालय को सवालों के घेरे पर खड़ा कर दिया है। यह इस बात को दर्शाता है कि बड़े नामों को निशाना बनाकर हमारी अपनी मुंबई को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने आगे बात करते हुए बताया कि बाबा सिद्दीकी की चौंकाने देने वाली हत्या के बाद उनका परिवार अभी भी न्याय का इंतजार कर रहा है, साथ ही सलमान खान को भी बुलेट प्रूफ घर में रहने के लिए मजबूर हैं। अब तो सैफ अली खान पर ये हमला सभी बांद्रा.में रहने वालें के लिए काफी डरावना है बांद्रा एक ऐसा क्षेत्र है जहां मशहूर हस्तियों की संख्या सबसे अधिक है, यह पर पर्याप्त सुरक्षा के इंतजामात होना चाहिए। अगर मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं तो मुंबई में कौन सुरक्षित है?