News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

महाकुंभ स्नान कर लौट रहे सिपाही की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, साथी घायल

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रायबरेली में भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां अचानक आवारा मवेशी के आ जाने से बाइक सवार एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि उसका साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। सिपाही अपने साथी के साथ प्रयागराज में महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे थे। वापिस घर जा रहे थे तभी लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर हादसा हुआ है। घटना की जानकारी पर पहुंची भदोखर थाने की पुलिस ने मृतक सिपाही का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं गम्भीर अवस्था में घायल दूसरे व्यक्ति का जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम करीब 7 बजे थाना भदोखर क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बाबा ढाबा के नजदीक एक बाइक पर सवार दो लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक के सामने कोई जानवर आ गया था। जिस कारण बाइक सवार व्यक्ति नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क पर ही गिर गए। सड़क दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से दोनों लोग स्नान करके लौट रहे थे। जिसमें बरेली के रहने वाले सिपाही लक्ष्मण यादव (38 ) शाहजहांपुर में ड्यूटी पर तैनात थे। वही बाइक चला रहे थे और उनके पीछे उनका साथी रोशन सिंह बैठा हुआ था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने सिपाही लक्ष्मण यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे व्यक्ति को एडमिट करके उसका उपचार किया जा रहा है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस मामले में थाना भदोखर इंचार्ज दयानंद तिवारी ने बताया कि घटना आज शाम की है। बरेली में तैनात लक्ष्मण यादव व उनके साथी रोशन सिंह मोटरसाइकिल से ही महाकुंभ स्नान करके लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में एक कुत्ता अचानक से आ गया। जिसके कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाए और गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जिसमे लक्ष्मण यादव की मौत हो गई। जबकि अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है आगे कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया

PRIYA SINGH

महिला अपराधों पर लगाम लगाने का पुलिस ने ढूंढ निकाला यह बेहतरीन तरीका

Manisha Kumari

कथारा ओपी अंतर्गत झिरकी रविदास टोला में दिल दहलाने वाली घटना आई सामने

News Desk

Leave a Comment