News Nation Bharat
झारखंडराज्य

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में पदाधिकारियों द्वारा किया गया कंबल वितरण

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारी के द्वारा जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच ठंड के मौसम में कंबल वितरण किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि झालसा और प्रधान जिला जज बोकारो के निर्देश पर बेरमो अनुमंडल के सभी प्रखंड में कंबल का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया। उसी में आज मंगलवार को जिला जज प्रथम अनिल कुमार, कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, जिला जज तृतीय फहीम किरमानी, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार और मुंसिफ शिवराज मिश्रा के द्वारा जरूरतमंद महिला एवं पुरुष के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण के बाद सभी महिला और पुरुष काफी प्रसन्न थे। उनलोगों ने बताया कि इस कपकपाती ठंड में हमे रात में काफी परेशानी होती थी लेकिन अब हम कंबल पाकर अपनी परेशानी से बच सकते हैं। कंबल पाने वालों में शांति देवी, उर्मिला देवी, सुमन देवी, गोपाल प्रजापति, सुमित्रा देवी, गणेश करमाली सहित करीब 25 महिला एवं पुरुष के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण के समय दीपक कुमार गुप्ता, सुजय आनंद, कृष्णा रजक, उपासी कुमारी, वीणा देवी, अतिशय कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

32 वर्षीय युवक पिंटू कुमार नायक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

Manisha Kumari

सहारनपुर के देवबंद में मिला 1992 से बंद पड़ा शिव मंदिर

Manisha Kumari

रांची : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग गोबर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत् 200 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

News Desk

Leave a Comment