News Nation Bharat
झारखंडराज्य

फुसरो में मनाई गई संत शिरोमणि रैदास की जयंती

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

फुसरो नप क्षेत्र के ढोरी बस्ती रेहवाघाट में सोमवार को नवयुवक संघ की ओर से संत शिरोमणि रैदास की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संरक्षक शिवलाल रवि व संचालन भीम आर्मी जिलाध्यक्ष गोर्वधन रविदास ने किया। आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने संत रैदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की समृद्धि के लिए लोग अन्य सुविधाओं में कटौती कर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। संत के आध्यात्मिक ज्ञान से जो प्रकाश समाज को मिला है, इसका लाभ उठाना चाहिए। संत रैदास ने जाति और भेदभाव रहित समाज निर्माण पर बल दिया था। समाज से अंधविश्वास, नशा, दहेज व अशिक्षा को खत्म करने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि संत रबिदास व्यक्ति नही विचारक थे। वे भगवान के प्रति इतना निष्ठा रखते थे कि उसे पा लिए. वे सामंतवादी प्रर्था के प्रति लड़ाई लडे. संत के प्रेरणा के चलते सामाज को आरक्षण मिला। कहा कि समाज को रूदीवादी प्रर्था से हटकर अपने बच्चो को ज्याद से ज्यादा पढाना चाहिए। संत रैदास से प्रेरणा लेकर सभी को आगे बढ़ना चाहिए। समाज से खाने पीने की परम्परा को हटाना चाहिए. कहा कि सभी को कर्म ऐसा करना चाहिए कि हमारे जाने के बाद समाज हमें याद रखें। यहां भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमशंकर सिंह, भाजपा फुसरो नगर मंडल महामंत्री रमेश स्वर्णकार, बसपा जिलाध्यक्ष फुलचंद रविदास, भीम आर्मी फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, श्रीकांत सिंह यादव, मनोज शर्मा, चंदन राम, संतोष रवि, डालेश्वर रवि आदि लोगो ने संबोधित किया।

Related posts

ईवीएम मशीन के संबन्ध में गुमराह कर रहा चुनाव आयोग, दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग पर लगाया भ्रामक तथ्यों की जानकारी देने का आरोप

Manisha Kumari

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लगाए गए शिविरों का निरीक्षण

News Desk

सीओ के सरंक्षण में दरोगा दे रहे भ्रष्टाचार को अंजाम, त्रिपाठी दरोगा का वीडियो आया सामने

Manisha Kumari

Leave a Comment