News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बोकारो थर्मल : डीबीसी बोकारो थर्मल प्लांट में कार्य के दौरान दीवाल में दबने से 37 वर्षीय भोला सिंह की मौत

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

डीबीसी बोकारो थर्मल प्लांट में कार्य के दौरान दीवाल में दबने से 37 वर्षीय भोला सिंह की मृत्यु हो गई। मृतक बोकारो थर्मल गोबिंदपुर का निवासी है। वही एक घायल मजदूर जिसका नाम 32 वर्षीय करण घासी पिता दिलीप घांसी जो बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जरवा बस्ती का रहने वाला है।

दोनों मजदूर प्लांट में कटिंग की कार्य कर रही राधा टी एम टी कंपनी के अधीन कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि घायल मजदूर का डीबीसी बोकारो थर्मल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बोकारो विजिएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस बल वा सीआईएसएफ़ के जवान प्लांट के मुख्य गेट के समक्ष पहुंचे हुए हैं। वही दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जिप सदस्या शहजादी बानो, मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव घांसी, भरत यादव, श्रवण सिंह, सीमा देवी बालेश्वर यादव के अलावा काफी संख्या में स्थानीय महिला पुरुष सैकड़ों की संख्या में प्लांट गेट के समक्ष मुआवजा के सवाल पर अड़े हुए थे, समाचार भेजे जाने तक मृतक का शव प्लांट के अंदर ही था।

Related posts

बासुदेवपुर के समाज सेवी एवं युवा नेता बानी कल्याण मोहंती भाजपा में हुए शामिल

Manisha Kumari

विधायक राहुल लोधी ने ऑनलाइन उपस्थिति पर जताया आपत्ति, मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

News Desk

फुसरो का एक मात्र हिंदुस्तान पुल जो कि हुआ पूरी तरह से जर्जर एवं बेकार

News Desk

Leave a Comment