रिपोर्ट : शिवा मौर्य
रायबरेली में सोमवार का दिन घटनाओं का दिन बना रहा जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्र में तरह-तरह की घटनाएं हुई, जिससे रायबरेली जिले की अमन शांति पर काफी असर पड़ा है। हालांकि होली पर्व के दिन शांतिपूर्ण तरीके से छिटपुट घटनाओं के साथ से होली का त्योहार और जुमे की नमाज अदा की गई। उसके बाद पुलिस अधिकारियों व जिलाधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस कर्मियों ने होली खेली है। आपको बता दें 17 मार्च 2025 दिन सोमवार को पहली घटना आज सुबह में जिले के गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत, चंदईपुर चौराहा के पास हुई थी। यहां सुनसान जगह पर बाग में एक 25 वर्षीय युवक सुरेंद्र उर्फ लाला निवासी रामनगर पोरई थाना गुरबक्शगंज का शव मिला था। जिसको पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में मामले का शिकायती पत्र दिया है।
दूसरी घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास की है। यहां एक अज्ञात युवक खून से लथपथ रोड पर पाया गया था। जिसको कोतवाली नगर पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। डॉ के मुताबिक युवक के गले पर गहरा कट का निशान हैं। जिसको भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना पर शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है घटना की जांच की जा रही है।
तीसरी घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के ही प्रकाश नगर की है। यहां के रहने वाले 32 वर्षीय अनुराग अवस्थी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसको परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।
चौथी घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के खदरी गांव की है। यहां की रहने वाली 19 वर्षीय रूबी ने किसी बात से छुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और यहां भारती का उसका इलाज किया जा रहा है। डॉ अनुराग शुक्ला ने बताया कि भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
पांचवीं घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। यहां पिंकी पुत्री सद्गुरु कोरी उम्र 20 वर्ष निवासी पुरे पोतराम थाना महाराजगंज व पंकज कुमार पुत्र मठोले रैदास निवासी पहाड़पुर थाना महाराजगंज के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि लड़की के परिजन उसकी शादी कहीं और कर रहे थे। तभी घर वालों ने प्रेम प्रसंग की बात जानने पर लड़के को अपने घर बुलाया वहां उसे एक पाउडर टाइप का दोनों को खिला दिया। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। छठवीं घटना जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा गांव के पास की है। यहां एक मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया टक्कर लगने के बाद बाइक सवार धर्मेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने बताया है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सातवीं घटना ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयपुर से यात्रियों को बनारस लेकर जाते समय एक अनियंत्रित डबल डेकर बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक गोवंश की मौत हो गई। वहीं बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ऊंचाहार थानाक्षेत्र के पट्टी रहस्य कैथवल गांव के पास की बताई जा रही है। ऐसी ही और कई घटनाएं जनपद के अन्य थाना क्षेत्र में हुई है। जिससे अमन शांति जिले की आज बिगड़ गई है।