News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 22 मार्च 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। आप माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी और आपके रिश्ते में किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। भविष्य को लेकर आप कुछ योजना बनाएंगे। जीवनसाथी की जरूरत की वस्तुओं भी खरीदारी पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आकर लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप दोस्तों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आप किसी से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी समस्या को छोटा ना समझे।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई रुपए-पैसे से संबंधित मामला सुलझेगा। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपने यदि किसी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए करियर में बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। आपको अपने करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी कोई डील पार्टनरशिप में फाइनल होगी। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपको अपने पारिवारिक मामलों को भी निपटाने के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके अपने शत्रुओं को आसानी से मात देने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घूमने-फिरने की आप योजना बना सकते हैं। आपको अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करना होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको उलझनों के बावजूद भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने पिछले व्यापार को काफी हद तक संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने रोजमर्रा के कामों में कोई बदलाव बिल्कुल ना करें। व्यापार में आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मन में शांति बनी रहेगी। आपके बड़े बुजुर्गों का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। आपको अपने किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ बढ़ाने से बचना होगा। आपके दिए गए सुझाव कार्यक्षेत्र में लोगों के खूब काम आएंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। भाई- बहनों के बीच में आपकी खूब पटेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आप किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा।

मीन राशि

आज आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका मन परेशान रहेगा। आप टेंशनों में लगे रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी को करियर में कोई अच्छी खशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका किसी बात से कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। आपको अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति मैं धैर्य बनाए रखना होगा।

Related posts

Aaj Ka Panchang 06 मई 2025 : आज का पंचांग से जानें 06 मई 2025 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

PRIYA SINGH

Rashifal 08 February 2024 : आज सुबह 11:18 तक त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी, आज पुरे दिन उतराषाढा नक्षत्र रहेगा, आज ग्रहों से बनने वाले, आनन्दादि योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा

Manisha Kumari

Rashifal 11 February 2024 : आज परिघ योग में 3 राशियों के लिए शुभ संकेत, सूर्यनारायण का मिलेगा इनके जीवन में नई प्रकाश

Manisha Kumari

Leave a Comment