News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बोकारो थर्मल : मृतक मजदूर के परिवार को (4,50000) चार लाख पचास हजार का चेक सौंपा गया

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : भुनेश्वर प्रजापति

बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित गोबिंदपुर “बी” पंचायत जरवा बस्ती में मृतक मजदूर अशोक भुईयां के परिवार रूपा देवी के हाथों में मुआवजा के चार लाख पचास हजार रुपये का चेक स्थानीय थाना के प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सौंपा। उस दौरान थाना के सब इंस्पेक्टर धनंजय कुमार सिंह, भागीरथ महतो स्थानीय मुखिया चंद्रदेव घांसी, सी पंचायत के मुखिया बिकास सिंह, मुखिया पति विस्थापित नेता प्रफुल ठाकुर, मंजूर आलम के अलावा के आर कंस्ट्रक्शन के लोग शामिल थे।

बताते चलें कि पिछले दिनों डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट में के आर कंस्ट्रक्शन में कार्यरत 45 वर्षीय ठेका मजदूर अशोक भुईयां की मृत्यु प्लांट के अंदर हो गई थी, मुआवजे को लेकर मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों द्वारा मजदूर के शव को प्लांट के मुख्य द्वार पर रखकर आंदोलन किए थे, जिसमें भाजपा के वरीय नेता भरत यादव, श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, भाजपा नेत्री सीमा देवी एवं कांग्रेस के प्रमोद सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी।

Related posts

ज्ञान एवं कला से मनुष्य को पूर्णता प्राप्त होती है : प्रोफेसर पूनम टंडन

Manisha Kumari

व्यास औरल केयर के आँठवे  स्थापना दिवस के मल्टी स्पेशियल्टी डेंटल हॉस्पिटल शुभारंभ

News Desk

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ पदाधिकारी बैठक रांची में सम्पन्न

Manisha Kumari

Leave a Comment