27 अप्रैल को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय मे आयोजित होगा विशेष लोक अदालत

माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो अनील कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार शनिवार 27 अप्रैल को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में विशेष लोक अदालत लगाया जाएगा । जिसमें बिजली विभाग से संबंधित मामले और एन आई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामले का निष्पादन किया

Apr 19, 2024 - 01:46
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-18-at-7.07.37-PM.jpeg

माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो अनील कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार शनिवार 27 अप्रैल को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में विशेष लोक अदालत लगाया जाएगा । जिसमें बिजली विभाग से संबंधित मामले और एन आई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामले का निष्पादन किया जाएगा । जिसे लेकर 21 अप्रैल से ही न्यायालय में मामलों का निष्पादन किया जाएगा । यह विशेष लोक अदालत में 21 से 27 अप्रैल तक चलेगा । जिसमें जो भी मुवक्किल अपने मामलो का निष्पादन कराना चाहते हैं वह स्वयं या फिर अपने अधिवक्ता के द्वारा न्यायालय में उपस्थित हो कर मामले का निष्पादन करवा सकते है । उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा पदाधिकारी समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User