- खीरों में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में हुई घोषणा
- निष्पक्षता संगठन की पहचान, सत्य की राह संगठन का अभियान
खीरों में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन की खीरों इकाई का गठन किया गया। वहीं लालगंज तहसील अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की गई। संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों को आईकार्ड पहनाते हुए अथॉरिटी लेटर वितरित किए। पवन अग्निहोत्री को तहसील अध्यक्ष, सौरभ अग्निहोत्री को ब्लॉक उपाध्यक्ष व मुकेश तिवारी को ब्लॉक उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। सभी ने संगठन को मजबूत करने की शपथ लेते हुए संगठन के कामकाज के बारे में विस्तृत चर्चा किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है, जो समाज में सच को उजागर करने, जनता की आवाज बुलंद करने और शासन-प्रशासन की जवाब देही तय करने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। किंतु वर्तमान समय में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से घिरी हुई है। जहां निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीकता से समाचार प्रस्तुत करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्हीं मूल्यों की रक्षा और पत्रकारिता को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन की स्थापना की गई है। यह संगठन, इसमें शामिल सभी पत्रकारों, संपादकों, रिपोर्टरों, फोटो जर्नलिस्टों के लिए एक मंच है जो निडर होकर सच्चाई के साथ खड़े रहना चाहते हैं। संगठन के तहसील अध्यक्ष पवन अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन का उद्देश्य निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना व पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना है। पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती सुनिश्चित करना और युवा एवं नवोदित पत्रकारों को नैतिक और सशक्त पत्रकारिता की दिशा प्रशिक्षित करना निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन का मूल उद्देश्य है। संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष सौरभ अग्निहोत्री ने कहा कि सत्य और तटस्थता के साथ जनता तक विश्वसनीय समाचार पहुंचाने के साथ ही संगठन के सदस्य बने सभी पत्रकारों को कानूनी एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना संगठन का उद्देश्य है। जिसके लिए हम सभी पदाधिकारी संकल्पित हैं। संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन में शामिल पत्रकारों के साथ खड़े रहेंगे। निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन सच्चाई की मिसाल थामे हुए और समाज की भलाई के लिए निडर होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन इसमें शामिल सभी पत्रकारों को सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता प्रदान करने की दिशा में सतत कार्य करेगा। कार्यक्रम के इस मौके पर संगठन द्वारा चुने गए तहसील पदाधिकारी व सभी ब्लॉक पदाधिकारियों ने अपना कार्यभार ग्रहण करते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।