3 मार्च से तेनुघाट गोल्डन जुबली मैदान में शुरु होगा क्रिकेट का प्रीमियर लीग मैच

तेनुघाट गोल्डन जुबली मैदान में 3 मार्च से तेनुघाट प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का तीसरा सीजन शुरू होगा । जिसमें तीन टीम अंजलि एकादश, आर एस एकादश एवं फाइटर एकादश के बीच मुकाबला होगा । तीनों टीम के बीच दो-दो बार मैच खेला जाएगा, जो 3 मार्च से 9 मार्च तक चलेगा । उसके बाद जीतने वाली दो टीम के बीच फाइनल मुकाब

Mar 01, 2024 - 13:47
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-01-at-7.13.13-PM.jpeg

तेनुघाट गोल्डन जुबली मैदान में 3 मार्च से तेनुघाट प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का तीसरा सीजन शुरू होगा । जिसमें तीन टीम अंजलि एकादश, आर एस एकादश एवं फाइटर एकादश के बीच मुकाबला होगा । तीनों टीम के बीच दो-दो बार मैच खेला जाएगा, जो 3 मार्च से 9 मार्च तक चलेगा । उसके बाद जीतने वाली दो टीम के बीच फाइनल मुकाबला 10 मार्च को खेला जाएगा । जिसे लेकर खिलाड़ियों के बीच नीलामी हुआ । जिसमें आर एस एकादश की ओर से पिंटू, पियूष, प्रकाश, विशाल, रितेश, राज, दीपक गंझु, कृष डॉ, लाल बाबू, अक्की एवं शिवम कटरियार एवम अंजली एकादश की ओर से दीपक, आयुष, सत्यम, मनोज, हेमंत, शिबू, नितेश, आकाश, टिंकू, विक्की एवं साहिल तथा फाइटर एकादश की ओर से रोहन, सौरभ, रंजीत, अजय, अंशु, प्रिंस, मोंटी, अमन, शिवम कचरा, रितु एवं गौतम को चुना गया । बताते चले की 10 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 4,000 रुपए पुरस्कार की राशि, उपविजेता टीम को 2,000 रुपए पुरस्कार की राशि तथा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को स्पोर्ट्स शूज दिया जाएगा ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User