News Nation Bharat
झारखंडराज्य

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय मनाया गया गणतंत्र दिवस

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट :- मोहन कुमार

राजधानी रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता अमानत अली (102 वर्षीय) ने झंडोत्तोलन किया। सर्वप्रथम सेवादल की प्रदेश मुख्य संगठक नेली नाथन द्वारा मुख्य अतिथि को गॉर्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। तत्पश्चात झंडोत्तेलन किया गया एवं राष्ट्र गान गाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता अमानत अली ने 75वें गणतंत्र दिवसर पर बधाई देते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र पूरे विश्व के सामने उदाहरण के रूप में पेश किया जाता है। भारत का इतिहास स्वर्णाक्षरों में लिखा गया है, जिसमें त्याग, संघर्ष, बलिदान सहित हर वह भावना समाहित है, जिसने इसे अखंड और अक्षुण्ण बनाये रखा है।

उन्होंने कहा कि सैकड़ो सालों के संघर्ष और लाखो बलिदान के बाद हमें यह संविधान मिला है और इस संविधान और इसकी प्रस्तावना को बचाये रखना कांग्रेसजनों की जिम्मेवारी बनती है। वहीं अमानत अली ने कहा कि जो देश से प्रेम करेगा वो कांग्रेस पार्टी से प्रेम करेगा और जो कांग्रेस से प्रेम करेगा वो देश से प्रेम करेगा। झंडोतोलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

गोमिया : कोल इंडिया के एमडीओ मॉडल और रेवन्यू शेयरिंग का सीटू करेगा विरोध

News Desk

बाइक सवार दो आदिवासी युवक को पीछे से पीसीआर वैन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Manisha Kumari

बेरमो प्रखंड कार्यालय में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन

News Desk

Leave a Comment