News Nation Bharat
झारखंडराजनीति

डॉक्टर प्रहलाद ने किया सुभाषनगर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, कहा- बेरमो मे बदलाव का बिगुल

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर प्रहलाद वर्णवाल ने रविवार को बेरमो विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत फुसरो नगर परिषद के पुराना सुभाष नगर स्थित भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर और नारियल फोड़कर कर किया। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सुभाषनगर में कार्यालय की सुविधा नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी होती थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए भाजपा के युवा एवं कर्मठ नेता प्रकाश कुमार सिंह के द्वारा कार्यालय की सुविधा बहाल की गई है। कहा कि सुभाषनगर से बेरमो मे बदलाव की बिगुल शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि कार्यालय मंदिर का स्वरूप होता है, यहां संस्कार मिलता है और कार्यकर्ता को देश और पार्टी के प्रति काम करने की प्रेरणा मिलती है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है, कि छोटे से छोटे जगह मे पार्टी का अपना कार्यालय हो। कहा कि बेरमो मे भाजपा मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारों की पार्टी बन गईं हैं। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने वंशवाद को चैलेंज करके रिपोर्ट कार्ड की राजनीति को खड़ा किया और जनता के लिए काम करने के लिए जुटे। वोट बैंक की पॉलिटिक्स को खत्म कर विकासवाद की पॉलिटिक्स को आगे बढ़ाया है। भाजपा में पार्टी ही परिवार है और सभी को साथ लेकर चलती है।

आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी और विचारयुक्त पार्टी है। हमने एक नया राजनीति का आयाम शुरू किया है। कहा कि दुनिया में भारत का डंका बजा। आने वाले चुनाव में बेरमो विघानसभा मे भी कमल खिलना चाहिए। कहा कि मै बेरमो को कुछ देने आया हू, लूटने वाले से सावधान रहे। यहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 109 वीं संस्करण देखा सुना गया। कार्यक्रम को श्रमिक नेता देवता नंद दुबे, भाजपा नेता कृष्ण कुमार, नवीन पांडेय,गुरुवारी देवी, गीता चौधरी, अनिल गुप्ता, अंजनी सिंह, आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन चंदन राम ने किया। मौके पर भाजपा फुसरो नगर मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीणा देवी, जिला मंत्री रामू तांती, चंद्रभान सिंह, छोटू रवानी, लालमोहन महतो, चंदन चौहान, आशीष झा, टिंकू तिवारी, राहुल कुमार, कौशल कुमार, जिमी चौहान, कुंती कुमारी, पुष्पा देवी, कुंज बिहारी प्रसाद, प्रदीप रवानी, उज्जवल मुखर्जी, छोटु रवानी, रवीन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

Related posts

BBMKU चर्तुथ इंटर महाविद्यालय युवा महोत्सव 2023 24 ( अंतर्नाद) मे के बी कॉलेज बेरमो ने अपना परचम लहराया

Manisha Kumari

पेटरवार में उत्पाद विभाग ने अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर की छापेमारी

Manisha Kumari

सीसीएल बीएंडके में एक अधिकारी सहित 14 कामगार हुए सेवानिवृत

Manisha Kumari

Leave a Comment