5 दिवसीय एडवांस सुजोक एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

फुसरो नप अंतर्गत करगली बाजार स्थित नेताजी सुभाष सेवा संघ के प्रधान कार्यालय में एक्यूप्रेशर एक्यूपंचर की नवीनतम तकनीक पर आधारित स्वास्थ्य जागरूकता मिशन के तहत एडवांस सुजोक एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। पटना से आए सुजोक थैरोपिस्ट काउंसलर शैलेंद्र कुमार मिश्रा और धर्मेंद्र कुमार तथा सहयोगी राजू सिंह और सुमित प्रसाद के द्वारा इलाज किया गया। वही अपना इलाज करवा रहे एक मरीज ने बताया कि मेरा एक साथ मानो सुन्न हो गया था। कही भी दबाने पर मानो पूरा शरीर में करंट दौड़ जाता था। हाथ काम नहीं करता था। इसका काफी तरफ इलाज करवाए और दावा खाएं पर आराम नही हुआ। इस कैंप में आने के पहले दिन से ही मुझे आराम महसूस होने लगा। चार दिन यहां इलाज करवाने के बाद अब मुझे 60 से 70 प्रतिशत आराम है। जैसा डॉक्टर साहब बोले है वैसा ही अब घर में करेंगे। काउंसलर श्री मिश्रा ने कहा कि आज शिविर का अंतिम दिन है। लोग जागरूक होकर शिविर में आकर अपना स्वास्थ्य लाभ लिए। अगर फिर से हमलोगों को बुलाया जाता है तो पुनः शिविर लगाया जाएगा। संघ के संस्थापक आशुतोष सिंह ने कहा कि इस 5 दिवसीय जागरूकता और प्रशिक्षण शिविर का सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। जो लोग शिविर का लाभ नहीं उठा पाए हैं और उठाना चाहते हैं, वह संपर्क करेंगे उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। कहा कि हमारे संस्था का स्थापना काल से एक ही उद्देश्य रहा है कि स्वस्थ समाज की संरचना तैयार करने में जो जो आवश्यकता है संस्था समय-समय पर उसके लिए आवश्यक कदम उठाती है। कहा कि 3 महीने बाद पुनः यहां कैंप लगाया जाएगा। इसके अलावा बेरमो में दूसरे जगह सप्ताह 10 दिन में फिर कैंप लगेगा। लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि अगर किसी को भी किसी क्षेत्र में कैंप लगाना है तो मुझसे संपर्क करें वहां कैंप लगाया जाएगा।

Other Latest News

Leave a Comment