News Nation Bharat
झारखंडराज्य

पतराहातू में बापू की 76 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो के नेतृत्व में महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सिल्ली प्रखंड के परताहातू में महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो ने कहा कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने भारत की आजादी, विकास और समृद्धि के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। गांधी जी के इस बलिदान की याद में और उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 30 जनवरी का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन उन सभी शहीदों को भी याद किया जाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आज बापू की वजह से ही हम सब आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। गांधी जी के साधारण व्यक्तित्व और साधनापूर्ण जीवन ने सिर्फ भारत को ही नहीं बल्कि विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का रास्ता दिखाया। इस मौके पर सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमेटी के शिवचरण महतो, परमानंद, दुर्गा चरण महतो, लालबहादुर, मनोज, महावीर, विकास,नितिश, रशराज लौहरा, तापस, शेख मुसा, निताय मांझी, अजय, सुबास समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

रांची : झारखंड जनक्रांति मोर्चा का आम सभा व कार्यकर्ता सम्मेलन, विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

News Desk

गेहूं कटाई के दौरान थ्रेसर में फंसने से युवक का हाथ काटा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Manisha Kumari

रामगढ़ चुम्बा में हुई माघी काली पुजा दूमधाम से मनाई गई

Manisha Kumari

Leave a Comment