भारत के झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने कई घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। जिस पर प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा है, कि सरकार तानाशाही कर रही है। हर एक तानाशाही का जवाब दिया जाएगा। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उनके आवास के बाहर बड़ी सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है। हेमंत सोरेन को रांची से उनके आवाज से गिरफ्तार किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर रांची की एक जमीन घोटाले में भूमिका को लेकर ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। हेमंत सोरेन की कस्टडी के लिए गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। ईडी की देर शाम पूछताछ के बाद राज्यपाल क राधाकृष्णन को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया, गवर्नर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। तुरंत बाद महा गठबंधन ने 43 विधायकों के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। उधर हेमंत की सोरेन के इस्तीफा के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद ईडी अपने दफ्तर ले गई और लगभग 9:00 तक यह पूरी पूछताछ चली। हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष के विधायकों से मुलाकात भी की इसके बाद चंपई सोरेन को नेता विधायक दल के तौर पर चुना गया। हेमंत सोरेन के बाद अब चंपई सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले बुधवार की दोपहर तकरीबन 1:30 बजे असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा के नेतृत्व में ईडी की टीम पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली आवास में छापेमारी के दौरान मिले 36 लख रुपए के स्रोत के संबंध में जानकारी मांगी। दिल्ली आवास में छापेमारी के दौरान जमीन घोटाले स्टूडेंट दस्तावेजों के अलावा निवेश संबंधी कई पेपर एजेंसी को मिले थे। इस सारे दस्तावेजों के संबंध में ईडी ने पूछताछ की उसके बाद आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। गौरतलाप है कि झामुमो सांसद महुआ मांझी ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की बात मीडिया को बताई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। हेमंत सोरेन से पूछताछ के बीच राज्य का राजनीतिक माहौल गर्मी रहा। पूछताछ के दौरान भी गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को हटा दिया गया था। वहीं देर शाम मुख्य सचिव एल खियांते जीपी अजय कुमार सिंह एक्सिड अनुराग गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान सत्ताधारी गठबंधन के विधायक भी सीएम हाउस में ही कैंप कर रहे थे। हेमंत सोरेन को हिरासत में रखने के लिए दीनदयाल नगर के कैंप में जेल बनाया गया था। जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन झारखंड के 12वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हेमंत सरकार में चंपई सोरेन परिवहन और कल्याण मंत्री थे। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही महागठबंधन के विधायक दल की बैठक हुई थी और चंपई सोरेन को सर्वसम्मत से विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद हेमंत सोरेन के साथ महा गठबंधन के सभी विधायकों ने राजभवन का रुख किया। गठबंधन में शामिल दलों ने बहुमत का आंकड़ा रखकर सरकार पेश करने का दावा किया।
previous post