News Nation Bharat
झारखंड

भाजपा लोकतंत्र की गला घोटने पर है आमादा -अफजल

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM



बेरमो : यूनाईटेड मिल्ली फोरम झारखंड हमेशा से 5 सी (C) अर्थात 1. साम्प्रदायिकता 2. भ्रष्टाचार 3. अपराधीकरण 4. जातिवाद 5. वैश्विक पूंजीवाद का विरोध करती रही है, लेकिन जिस तरह से भाजपा भारत में लोकतंत्र का गला घोंटने और चुनाव जीतने के लिए विपक्ष को परेशान कर रही है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। लोकतंत्र के विकास के लिए विपक्ष की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि लोकतांत्रिक नैतिकता का पालन करे और लोगों को भी इस नैतिकता का रक्षक होना चाहिए।झारखंड के लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों से अपील है कि वे सरकार के इस व्यवहार की निंदा करें और चुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकारी संस्थानों के गलत तर्क का विरोध करें ताकि सरकार इस व्यवहार को रोके। उपरोक्त बाते यूनाइटेड मिल्ली फोरम झारखंड के जेनरल सिक्रेट्री अफजल अनीस ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मिडिया को दी।

Related posts

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 160 पुड़िया गांजा हुआ बरामद

Manisha Kumari

बेरमो : डीएवी ढोरी में राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन

News Desk

डीएवी ढोरी में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर परिषद फूसरो के सौजन्य से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजन

News Desk

Leave a Comment