बेरमो विधानसभा भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह मुख्य प्रचारक हर बार मोदी बार-बार मोदी के आवासीय कार्यालय शास्त्री नगर फुसरो मैं एक बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर चर्चा हुई एक तो अयोध्या रामलला दर्शन के लिए यहां से बोकारो जिला से हजारों की संख्या से लोग जा रहे हैं। जिसमें भाजपा नेत्री डॉक्टर उषा सिंह के नेतृत्व में अनेकों लोग जा रहे हैं। दूसरे की भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत डॉक्टर सिंह को जरिडीह प्रखंड के प्रभारी एवं फुसरो नप के दो वार्ड के प्रभारी नियुक्त किए गये, डॉक्टर सिंह ने कहा कि रामलाल के दर्शन के बाद गांव चलो अभियान को जोर जोर से लग जाएगा। मौके पर भाजपा नेता अभय विश्वकर्मा, रविंद्र सिंह, मिथिलेश तरवे, रंजन सिंह, जवाहर साह, महाबीर राम, निर्मला देवी, अनीता देवी, आदि मुख्य रूप से उपस्थिति थे।